{"_id":"66e6077c816691b3e7046444","slug":"neither-toilet-nor-parking-space-has-been-built-in-katra-market-yet-lalitpur-news-c-131-1-ltp1004-120850-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: कटरा बाजार में अब तक नहीं बन सका शौचालय, न पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: कटरा बाजार में अब तक नहीं बन सका शौचालय, न पार्किंग स्थल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड दस कटरा बाजार में सड़कें भले ही ठीक हों, लेकिन महिला शौचालय का अभाव बड़ी समस्या बनी हुई है। यहां आने वाली महिलाओं को काफी समस्या होती है। पुरुष भी इधर-उधर जगह देखते हैं, कई बार तो शौचालय न मिलने पर लोग खुले में पेशाब करने लगते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन जाती है।
कटरा बाजार शहर के प्रमुख बाजारों में जाना जाता है। यहां ज्वैलर्स, लोहा-पीतल, साड़ी बाजार, चूड़ी बाजार समेत अन्य प्रमुख सामानों की दुकानें हैं। ऐसे में बाजार में भीड़ रहती है। सहालग व त्योहारी सीजन में पुरुष की अपेक्षा महिलाओं की अधिक आवाजाही होती है।
लेकिन, समूचे बाजार में एक भी स्थान पर शौचालय की सुविधा नहीं है। पुरुष तो इधर-उधर चले जाते हैं, लेकिन महिलाओं को अधिक समस्या हो जाती है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है।
विज्ञापन
-- -
गलियों में अतिक्रमण बनी समस्या : वार्ड की गलियों में पहले दुकानदारों ने बाहर सामान लगाकर अतिक्रमण कर लिया। रही सही कसर गलियों में खड़े हो रहे दो पहिया वाहन ने पूरी कर दी। स्थिति यह है कि बीच गली में वाहन खड़े किए जा रहे हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से बाजार आ रहे लोगों का सुरक्षित पैदल निकलना मुश्किल हो रहा है।
-- -
सीसी सड़क पर हो गए गड्ढे : बाजार की गलियों में सीसी सड़क तो ठीक है, लेकिन आबादी वाले क्षेत्रों में सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों से लोग दो पहिया वाहन तक ठीक से नहीं चला पा रहे हैं। कई बार वाहन चालक गड्ढों में फंसकर गिर तक जाते हैं।