{"_id":"63cee069b664617df35be535","slug":"na-lalitpur-news-c-11-1-29548-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: अवैध खनन करते पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिंचाई विभाग की टीम से छुड़ाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: अवैध खनन करते पकड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली को सिंचाई विभाग की टीम से छुड़ाने का प्रयास
Tue, 24 Jan 2023 01:00 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Tue, 24 Jan 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। जामनी बांध के डाउन स्ट्रीम में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास अवैध मिट्टी खनन करते हुए पकड़े ट्रैक्टर थाना ले जाते समय सिंचाई विभाग की टीम को रास्ते में खनन करने वालों ने रोक लिया। उन्होंने अधिकारियों के साथ गाली गलौज कर ट्रैक्टर छुड़ाने की कोशिश की। प्रयास में सफल न होने पर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। सिंचाई विभाग के जेई ने थाना नाराहट पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना नाराहट अंतर्गत जामनी बांध का संचालन सिंचाई खंड द्वारा किया जाता है। सोमवार को सहायक अभियंता प्रथम सलमान खान, जूनियर इंजीनियर जितेंद्र कुमार व ओम प्रकाश के साथ बांध क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। बांध की डाउन स्ट्रीम में बने ट्रीटमेंट प्लांट के पास उन्होंने देखा कि विभाग की सरकारी भूमि पर अवैध खनन करके कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में मिट्टी ले जा रहे थे।
जब उन्होंने रोका तो खनन करने वाले लोग ट्रैक्टर-ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग गए। इसकी सूचना सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने चौकी बरौदिया पुलिस और खनन विभाग को दी। इसके साथ एक प्राइवेट चालक के माध्यम से ट्रैक्टर-ट्राली को थाना नाराहट ले जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी गांव गुरयाना के पास खनन करने वाले आरोपियों ने उन्हें रोक लिया और ट्रैक्टर छोड़ने को कहने लगे। मना करने पर आरोपियों ने गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मौके पर पहुंवी, तो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को थाना नाराहट परिसर में खड़ा करवा दिया। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने थाना नाराहट पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
जामनी बांध के डाउन स्ट्रीम में स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के पास कुछ लोग विभाग की सरकारी जमीन पर अवैध खनन कार्य करके ट्रैक्टर से ले जा रहे थे। उन्होंने ट्रैक्टर-ट्राली को पकड़ लिया था। जबकि खनन करने वाले भाग गए थे। ट्रैक्टर ट्राली को थाना ले जाते समय रास्ते में खनन करने वालों ने रोक लिया और धमकी देते हुए ट्रैक्टर-ट्राली छुड़ाकर ले जाने का प्रयास किया। लेकिन वह सफल नहीं हो सके।
सलमान खान, सहायक अभियंता प्रथम, सिंचाई खंड ललितपुर