{"_id":"4fdc5a8236d07dbdc853e8fb6c29c94f","slug":"murderer-lover-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी ने ही की थी युवती की हत्या
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Fri, 21 Aug 2015 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। बार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती को उसके प्रेमी ने गला काटकर मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा कर दिया है।
बार थानाध्यक्ष शशांक राजपूत ने मंगलवार की शाम ग्राम मथुराडांग निवासी बृजेंद्र सिंह लोधी को गिरफ्तार करके हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि हत्यारोपी ने बताया कि युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती की पहली शादी कोतवाली सदर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से तीन वर्ष पहले हुई थी। दूसरा विवाह जखौरा क्षेत्र के गांव में हुआ था। एक महीने पहले ही वह दूसरा पति छोड़ कर अपने पिता के घर आ गई थी, तभी से वह उस पर शादी करने को दबाव बना रही थी, जबकि वह शादी करने को तैयार नहीं था। इसके बाद भी गले पड़ने की वजह से उसने युवती को ठिकाने लगाने की योजना बना ली।
छह अगस्त को उसने फोन करके उसे किसी खेत पर बने कमरे में मिलने के बहाने बुला लिया और चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। प्रेमी के मोबाइल से मृतका को किए गए आखिरी कॉल ने पुलिस के संदेह को यकीन में बदल दिया। गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने वारदात का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन
बाक्स
यह है मामला
नौ अगस्त को युवती शौच को जाने की बात कहकर घर से निकली थी, तभी से वापस नहीं लौटी। युवती के पिता ने प्रेमी सहित अन्य लोगों पर पुत्री का अपहरण कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया था। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज करके जांच शुरू की। प्रेमी को पकड़कर पूछताछ भी की ,लेकिन वह पुलिस को लगातार गुमराह करता रहा। चार दिन बाद युवती का क्षत-विक्षत शव एक ग्रामीण के खेत में बने भूसे के कमरे से बरामद हो गया। युवती का धारदार हथियार से गला काटकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा गया था। जांच के दौरान मिले सुराग प्रेमी की ओर ही इशारा कर रहे थे। मोबाइल से की गई आखिरी बात ने प्रेमी की घटना में संलिप्तता को जाहिर कर दिया।
पैथालॉजी जांच में बलात्कार की पुष्टि नहीं
पैथालॉजी जांच में मृतका के साथ बलात्कार किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। मृतका के पिता ने पुत्री के अपहरण और बलात्कार के बाद हत्या किए जाने की आशंका प्रकट की थी, जिस पर पुलिस ने पैथालॉजी जांच कराई थी।
वारदात में शामिल हैं और भी लोग
प्रेमिका के कत्ल में पकड़ा गया 20 वर्षीय युवक अकेले इतनी बड़ी वारदात को अंजाम नहीं दे सकता। पुलिस पूछताछ में उसने किसी के नाम भी नहीं बताए हैं और न ही उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद हो सका है। इस बात को थानाध्यक्ष ने भी स्वीकार किया है। उनका कहना है कि घटना में अन्य लोगों की संलिप्तता से इंकार नहीं किया जा सकता, जल्द ही हत्यारोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।