फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Mohini and shrishti top in fancy dress competition

फेंसी ड्रेस में माहिनी व श्रष्टि रहीं प्रथम

Thu, 24 Oct 2019 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mohini and shrishti top in fancy dress competition
पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। पहलवान गुरुदीन स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में छात्राओं ने मॉडल, दुल्हन, डॉल आदि के स्वरूप में बेहतर प्रदर्शन किया। प्रथम स्थान पर मोहिनी सेन, श्रष्टि कुशवाहा, दूसरे स्थान पर अलका चौहान और तीसरे स्थान पर दीक्षा तिवारी व नैनी पाराशर रहीं। समापन पर विजयी प्रतिभागी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ ग्रुप ऑफ कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. पूजा यादव ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष द्वीप जलाकर किया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढकर हिस्सा लिया। छात्राओं ने मनमोहक रूप धारण किए। छात्राओं ने मॉडल, डॉल, पद्मावती, दुल्हन आदि बनकर बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य ने कहा कि प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से छात्राओं की शारीरिक और मानसिक प्रतिभा का विकास होता है, अंदर छिपी प्रतिभा निखरकर सामने आती है। प्रतियोगिता में अलका, माधुरी, रूबी, शिवानी पटेल, प्रियंका राजपूत, कीर्ति लोधी, तेजकुंवर, विमला प्रजापति, रक्षा राजा, अंजू राजा, अंशि नांगल, श्रृष्टि कुशवाहा, मोहिनी सेन, राजकुमारी पाल, नैनी पाराशर, दीक्षा तिवारी, दीक्षा पाठक, पिंकी साहू, आरती, संगीता आदि छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान प्रबंध निदेशक सौरभ यादव, डा. वंदना याज्ञिक, डा. अलका यादव, प्रो. रत्ना याज्ञिक, प्रो. पूजा झा, प्रो. रजनी यादव, प्रो. नीलम राजपूत, प्रो. विभा ताम्रकार, प्रो. संध्या राजपूत, प्रो. प्रीति शुक्ला, प्रो. साधना नांगल, प्रो. रंजना श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रवक्ता नारायणदास, विशाल कनौजिया, गंगाराम विश्वकर्मा, राजेश विक्रम, प्रसन्न विश्वकर्मा, प्रकाश नारायण, रमेश चंद्र पटेल, नरेंद्र सिंह यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed