फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Miracle of science, magic show will be the center of attraction

Lalitpur News: विज्ञान का चमत्कार, मैजिक शो होगा आकर्षण केंद्र

Thu, 27 Feb 2025 12:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Miracle of science, magic show will be the center of attraction
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर स्थापना दिवस को मनाने के लिए जिला प्रशासन जोर शोर से तैयारियों में जुट गया है। जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी के निर्देशन में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। स्थापना दिवस की पूर्व संख्या पर जनपदवासी अपने-अपने घरों में पांच दीपक जलाएंगे।
एक मार्च 1974 को सुबह 11 बजे से कल्याण सिंह सभागार में जनपद घोषित होने के बाद से अब तक किये गये विकास कार्यों, जनपद के इतिहास, प्राकृतिक व पर्यटन संपदा को प्रदर्शित करने वाली चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जायेगा। साथ ही सम्मान समारोह आयोजित होगा तथा शाम 4 बजे साइंस शो एवं मैजिक शो का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सभी जनपदवासियों से अपील की है कि ललितपुर स्थापना दिवस के आयोजन का उद्देश्य ललितपुर की समृद्ध विरासत, गौरवशाली इतिहास व प्राकृतिक धरोहरों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी देना है। इस अवसर पर आयोजित किये जा रहे कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें और अपने जनपद के बारे में जानें। उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों में भी कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। बीएसए ने इस संबंध में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर जरूरी तैयारी करने को कहा है। स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम होंगे। ि
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed