फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   MGNREGA workers waiting for jobs

मनरेगा कामगारों को रोजगार का इंतजार

Mon, 23 May 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 23 May 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
MGNREGA workers waiting for jobs
mnrega, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) में कामगारों को रोजगार पाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार करना पड़ रहा है। योजनांतर्गत 46,144 परिवारों ने रोजगार की मांग की है, जिसमें 35,681 परिवारों को अभी तक काम मिल सका है। ऐसे में 10 हजार से अधिक परिवार रोजगार का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन


सूखाग्रस्त घोषित होने के बाद जिले के श्रमिकों को राहत नहीं मिल पा रही है। कामगारों को काम मांगने के बाद भी कई दिनों तक रोजगार के लिए घर बैठना पड़ रहा है। जिले में पंजीकृत 1,77,457 में से 46,144 परिवारों ने काम की मांग की है, जिसमें से 18,990 परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है। साथ ही 16,691 परिवार इस समय काम कर रहे हैं। इस तरह करीब 10,463 परिवारों को रोजगार का इंतजार है।
विज्ञापन


डीएम डा. रूपेश कुमार ने रोजगार देने की गति बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक ग्राम पंचायत में तालाब खुदाई/जीर्णोद्धार कराने के निर्देश बीडीओ को दिए थे। इसके अनुपालन में 101 ग्राम पंचायतें तालाब खुदाई/जीर्णोद्धार कराने के लिए आगे आई हैं, जिससे 112 तालाबों का काम शुरू हो गया है। लेकिन, तालाबों पर नियमित काम नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे रोजगार की समस्या जस की तस बनी हुई है। कई गांवों में मजदूरों को रोजगार के लिए आज-कल का आश्वासन दिया जा रहा है। इन हालात में मजदूर महानगरों की ओर पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं। तमाम गांवों में श्रमिक परिवारों में एक-दो सदस्य ही बचे हैं। कइयों के घरों पर ताला लटका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed