{"_id":"6b04bab9cd756c48650d7293","slug":"el-nino-impact-hindu-kush-himalaya-winter-rainfall-snowfall-flood-avalanche-risk-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमालयी क्षेत्र में अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता: बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी, भारत समेत 4 देशों पर मंडरा रहा खतरा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिमालयी क्षेत्र में अल-नीनो ने बढ़ाई चिंता: बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी, भारत समेत 4 देशों पर मंडरा रहा खतरा
Tue, 24 Nov 2026 03:44 AM IST
देवेश त्रिपाठी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: देवेश त्रिपाठी
Updated Tue, 24 Nov 2026 03:44 AM IST
सार
मजबूत अल-नीनो के प्रभाव से इस सर्दी हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश और बर्फबारी होने की आशंका है। आईसीआईएमओडी और अन्य संस्थानों की रिपोर्ट के मुताबिक, इससे भारत, नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के कई हिस्सों में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
हिमालयी क्षेत्र में इस बार ज्यादा बारिश और बर्फबारी के आसार
- फोटो : अमर उजाला प्रिंट
विस्तार
मजबूत होते अल-नीनो के प्रभाव से इस सर्दी में हिंदूकुश हिमालय क्षेत्र में सामान्य से अधिक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इस मौसमी बदलाव से भारत, नेपाल, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में बाढ़, भूस्खलन और हिमस्खलन का खतरा काफी बढ़ गया है।
काठमांडो स्थित अंतरराष्ट्रीय एकीकृत पर्वतीय विकास केंद्र (आईसीआईएमओडी), बीजिंग नॉर्मल यूनिवर्सिटी और चीनी विज्ञान अकादमी के वायुमंडलीय भौतिकी संस्थान ने संयुक्त रूप से हिंदुकुश हिमालय विंटर आउटलुक 2026 रिपोर्ट में ये आशंका जताई है।
रिपोर्ट में दी गई क्या चेतावनी?
रिपोर्ट में चेतावनी दी गई कि हिमालय की तलहटी में भारी बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में अत्यधिक बर्फबारी से पश्चिमी हिमालय में स्थानीय बाढ़ और हिमस्खलन की घटनाएं बढ़ सकती हैं। उत्तरी भारत, नेपाल, पाकिस्तान व अफगानिस्तान के कई हिस्सों में सामान्य से अधिक बर्फबारी का अनुमान है। इस दौरान कुछ इलाकों में सूखे के हालात भी बन सकते हैं, जिससे जंगल की आग का जोखिम भी रहेगा।
विज्ञापन
इस गंभीर स्थिति पर 25 से 27 नवंबर तक काठमांडो में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में चर्चा की जाएगी। अमेरिकी एजेंसी राष्ट्रीय महासागरीय एवं वायुमंडलीय प्रशासन (एनओएए) के अनुसार, वर्तमान में अल-नीनो बेहद मजबूत स्थिति में है। इसके 1950 में रिकॉर्ड शुरू होने के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली अल-नीनो बनने की करीब 60 प्रतिशत संभावना है।
दोहरा संकट : कहीं भारी बर्फ, तो कहीं सूखे से आग
रिपोर्ट के मुताबिक, भूटान और चीन के पूर्वी शिजांग (तिब्बत) में बर्फ की परत सामान्य से पतली रहेगी। कम बर्फबारी से भविष्य में नदियों का प्रवाह, सिंचाई व पनबिजली उत्पादन प्रभावित होगा।
बारिश का समय और तीव्रता लगातार बदल रही है। स्थानीय अधिकारियों को तैयारियों की योजना बनाते समय कब तथा कहां कदम उठाने हैं, यह तय करने के लिए स्थानीय स्तर पर अगले कुछ दिनों के मौसम की जानकारी की जरूरत है। -मनीष श्रेष्ठ, जलविज्ञानी, आईसीआईएमओडी