फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   LUCC: Director, VC and company partner arrested

एलयूसीसी : निदेशक, वीसी के साथ कंपनी का साझेदार गिरफ्तार

Thu, 27 Mar 2025 12:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
LUCC: Director, VC and company partner arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। लोगों का हजारों करोड़ रुपये हड़प कर फरार होने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। एलयूसीसी के वाइस चेयरमैन, डायरेक्टर सहित चेस्ट बैंक में कंप्यूटर ऑपरेटर/कंपनी के साझेदार को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के पास से एलयूसीसी/एलजेसीसी आदि कंपनी से संबंधित प्रपत्र व तकनीकी उपकरण मिले।
कम समय में अधिक मुनाफा मिलने का लालच देकर लोगों की जमापूंजी निवेश कराकर फरार होने वाली चिटफंड कंपनी एलयूसीसी के खिलाफ विभिन्न थानों में दो दर्जन से अधिक मुकदमे पंजीकृत हैं। कंपनी के मुख्य संचालकों सहित 34 से अधिक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। एलयूसीसी का सीएमडी समीर अग्रवाल जोकि दुबई में है, उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन

समीर अग्रवाल के खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी किया जा चुका है। इस मामले की जांच के लिए एसपी मोहम्मद मुश्ताक ने एसआईटी भी गठित की है। टीम खातों को खंगालने सहित अन्य कोण पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी विनय कुमार निवासी ईदगाह पुलिया नंबर-9 निकट नई पुलिस चौकी थाना प्रेमनगर जनपद झांसी, संजीव खरे निवासी ग्राम औरेखी थाना कोतवाली व जनपद जालौन और विपुल शुक्ला निवासी ग्राम जलाला थाना कुरारा जिला हमीरपुर हाल निवासी सुशील नगर थाना कोतवाली उरई जनपद जालौन को गिरफ्तार किया है।

आरोपी संजीव खरे एलयूसीसी का डायरेक्टर था और विभिन्न सेमिनार व गोष्ठी कर लोगों को निवेश करने के लिए झांसा उन्हें लालच देता था। तीसरा आरोपी विपुल शुक्ला एलयूसीसी में वाइस चेयरमैन है और लोगों को प्रलोभन देकर रुपये निवेश करने के लिए प्रेरित करता था। धोखाधड़ी के रुपयों का तीनों आरोपियों ने कई संपत्ति में निवेश किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर रमेश चंद्र मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed