फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   It is difficult to live a happy life without being away from religion.

Lalitpur News: धर्म से विमुख रहकर सुखमय जीवन जीना मुश्किल

Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Apr 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
It is difficult to live a happy life without being away from religion.
ललितपुर। रविवार को मोहल्ला नेहरू नगर में शिव मंदिर के निकट श्रीमद्भागवत कथा में रुक्मिणी विवाह के प्रसंग का वर्णन किया गया। कथा वाचक पंडित अरविंद व्यास ने कहा कि मनुष्य गृहस्थी के कार्य में इतना उलझ गया है कि वह भगवान के लिए समय ही नहीं निकाल पा रहा है। मनुष्य ईश्वर से दूर होता जा रहा है। धर्म से विमुख रहकर कोई भी व्यक्ति सुखमय जीवन व्यतीत नहीं कर सकता।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गीता में अर्जुन को ज्ञान देते हुए भगवान श्रीकृष्ण ने कहा था कि एक दिन सबका अंत होना है। इसलिए हमें पछताना नहीं चाहिए। ईश्वर से सच्चे मन से जो भी मांगो, हर मनोकामनाएं पूरी होती हैं। कथा में श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया और भगवान के स्वरूपों की झांकी सजाई। सोमवार को श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन शाम को हवन पूजन के साथ भंडारा हाेगा। इस दौरान बाबूलाल यादव, कुसुम देवी, कुंवर सिंह, राजश्री आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed