फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Isholation in 158 people come to forein

बाहर से आए 158 लोगों का हुआ आईसोलेशन

Wed, 25 Mar 2020 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Isholation in 158 people come to forein
ललितपुर। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बाहरी जिलों से आए 158 लोग होम आईसोलेशन में रहेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि होम आईसोलेशन के दौरान ऐसे लोग अपने परिवार से भी दूर रहेंगे, ताकि संक्रमण को रोका जा सके।
विज्ञापन

जनपद के तमाम लोग महानगरों में रहकर अपना भरण पोषण करते हैं। वर्तमान में कोरोना वायरस के फैलाव के चलते गैर जिलों में कारोबार पूरी तरह बंद हो चुका है। इस कारण लोग अपने गृह जनपद वापस लौट आए हैं। इनमें 158 लोग ललितपुर के विभिन्न गांवों में आए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ऐसे लोगों का चिह्नींकरण कराकर उसकी सूची मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपी है।
विज्ञापन

ब्लाक बिरधा के ग्राम तेरा में 3, पटसेमरा में 19, मैलवाराकलां में 2, रजवारा में 2, रमेशरा में 1, कचनौदाकलां में 1, ब्लाक महरौनी के धवारी में 7, ब्लाक बार के सुनवाहा में 17, बार में 8, देवरान में 4, मर्रोली में 5, गैंदोरा में 2, दशरारा में 1, जिजयावन में 4, मोगान में 15, बछरावनी में 2, मथुराडांग में 21, टोरिया में 4, ककड़ारी में 5, ब्लाक तालबेहट के राधापुर में 8, खैरौ सुनोरी में 16, नयाखेड़ा, असऊपुरा, मानपुरा, नत्थीखेड़ा में 3, हंसारकला व हिंगौरा में 3 लोग बाहरी जिलों से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डा. प्रताप सिंह का कहना है कि जो लोग बाहर से आए हैं, उन्हें घर पर ही रहने के लिए कहा गया है। यह भी बताया गया कि वह परिवार से अलग रहें, जिससे कि परिवार के सदस्यों में किसी प्रकार का संक्रमण नहीं फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed