फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Have faith in God, all work will be completed: Shankaracharya Maharaj

भगवान पर भरोसा रखो, सब कार्य होंगे पूर्ण: शंकराचार्य महाराज

Sun, 02 Jun 2024 03:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Have faith in God, all work will be completed: Shankaracharya Maharaj
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डोंगराखुर्द (ललितपुर)। प्रयाग पीठाधीश्वर स्वामी ओंकारानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि चित्रकूट में निवास करने वाले इंसान तो क्या जीव जंतु भी वंदनीय हैं। भगवान पर भरोसा रखो वह तुम्हारे सब कार्य पूर्ण करेंगे, तुम सब निमित्त मात्र हो। ब्राह्मण, सेवा, गोसेवा आदि कई प्रकार से सेवा कार्य किया जा सकता है। वह शनिवार को कस्बा नाराहट में आयोजित श्रीराम कथा के सातवें दिन श्रीराम की महिमा का वर्णन कर रहे थे।
शंकराचार्य महाराज ने कहा कि परोपकार भगवान का कार्य है, भगवान तो उपकार प्रिय हैं। उन्होंने कहा कि एक बार राजा दशरथ जंगल में शिकार के लिए निकले थे। वहां श्रवण कुमार माता-पिता को विश्राम करने के लिए छोड़ देते हैं और स्वयं पानी लेने जाते हैं। नदी से पानी लेने के दौरान कुछ आवाज सुनाई दी। राजा दशरथ ने सोचा कि कोई जानवर पानी पी रहा है और उन्होंने शब्दभेदी तीर छोड़ दिया। वह तीर श्रवण कुमार को लगा, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। पुत्र की मृत्यु की सूचना मिलते ही वृद्ध माता-पिता विचलित हो उठे और क्रोध में राजा दशरथ को पुत्र वियोग का श्राप दे दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जैसे मैं पुत्र की पीड़ा में बिलख रहा हूं, ऐसे ही तुम भी पुत्र वियोग में प्राण त्यागोगे। कथा को सुन भक्त भाव विह्वल हो गए। इस दौरान कृष्ण सखा उद्धव महाराज, आचार्य महेंद्र त्रिपाठी, कौस्तुभ चौबे, अशोक रावत, डॉ. राजकुमार जैन, अंकित सतभैया, अक्षय अलया, हरेंद्र शाह, लोकेंद्र सिंह, मनोज कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed