फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   gugarwara teacher module maths

गुगरवारा के शिक्षक का माड्यूल हुआ आनलाइन

Mon, 30 Nov 2020 02:05 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
gugarwara teacher module maths
प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा के प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी - फोटो : LALITPUR
ललितपुर। प्रदेश के परिषदीय शिक्षकों के लिए गणित विषय में प्रभावी शिक्षण कार्य करना आसान हो गया है। अब शिक्षक इसका प्रशिक्षण ऑनलाइन प्राप्त कर सकेंगे। विकासखंड बार अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा में कार्यरत शिक्षक ने गणित के मॉड्यूल को आनलाइन किया है। बीते महीनों में शिक्षा विभाग ने उन्हें मॉड्यूल निर्माण के लिए चयनित किया था। अब उनके मॉड्यूल को आनलाइन कर दिया गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को गणित विषय में पारंगत किया जा रहा है। बीते महीनों में राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने आरंभिक गणितीय दक्षता प्रशिक्षण के मॉड्यूल के लिए नियुक्त किया था। इस मॉड्यूल के आधार पर शिक्षकों के प्रशिक्षण आरंभ होने थे कि कोरोना महामारी फैल गई। इस कारण विभाग को शिक्षकों के प्रशिक्षण ऑनलाइन शुरू करने पड़े। इसके मद्देनजर गणित विषय के मॉड्यूल को भी ऑनलाइन मोड़ में परिवर्तित किया गया है। इसकी जिम्मेवारी प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा के कार्यरत शिक्षक और पूर्व सह समन्वयक हेमंत तिवारी को चयनित किया गया था। उन्होंने आरंभिक गणितीय दक्षता प्रशिक्षण को ऑनलाइन मोड़ में परिवर्तित करने के लिए अपने अनुभव और अध्ययन सामग्री साझा की, जिसे राज्य स्तर पर चयनित कर मॉड्यूल के डिजिटल रूप में परिवर्तित कर दिया गया है, साथ ही इसे दीक्षा एप पर अपलोड किया गया है। दिसंबर माह में दीक्षा एप पर अपलोड मॉड्यूल से डाइट के एक प्रवक्ता एवं जनपद स्तर से नामित एक शिक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके उपरांत जिले के अन्य शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस उपलब्धि पर बार ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र नाथ व बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने प्रधानाध्यापक हेमंत तिवारी को बधाई दी है।
विज्ञापन

इस मॉड्यूल के निर्माण में विभिन्न यूनिटों के अंतर्गत आप और हम गणित के बीच, संख्या पूर्ण अवधारणा, स्थानीय मान की समझ, खेल-खेल में जोड़, घटाव की समझ, गुणा, आकृति और आकार की समझ और मुद्रा की समझ जैसे विषयों को प्रभावशाली तरीके से डिजिटल मोड़ में तैयार किया गया है, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त कर शिक्षक और प्रभावी तरीके से विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेमंत तिवारी, प्रधानाध्यापक, प्राथमिक विद्यालय गुगरवारा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed