फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Gram Panchayat members did not sign the proceedings register

Lalitpur News: ग्राम पंचायत सदस्यों ने नहीं किए कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर

Thu, 19 Jan 2023 11:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jan 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayat members did not sign the proceedings register
बांसी (ललितपुर)। ग्राम पंचायत की बैठक में सदस्यों ने आय-व्यय की प्रमाणित प्रतिलिपि न मिलने पर विरोध जताया। उन्होंने कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर भी नहीं किए। जिसके चलते बगैर किसी निष्कर्ष के बैठक खत्म हो गई।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत के आठ सदस्यों ने पहले ही डीएम से शिकायत की थी की प्रधान बैठक में उपस्थित नहीं होती हैं। उनकी जगह पर प्रतिनिधि बैठक करते हैं और आय-व्यय का विवरण भी नहीं बताया जाता है। उन्होंने आय व्यय का विवरण की प्रमाणित प्रतिलिपि दिलवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इसके चलते बीते दिन हुई ग्राम पंचायत सदस्यों की बैठक में ग्राम प्रधान प्रेम देवी समय से उपस्थित हो गई। सदस्यों ने ग्राम पंचायत में गठित समितियों का पुर्नगठन करने, प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराने व मासिक बैठकों की तिथि तय किए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्यों की मांग के बाद भी ग्राम पंचायत सदस्यों को लिखित आय व्यय न मिलने पर सदस्य एकजुटता दिखाते कार्यवाही रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं किए। इसके चलते बैठक की कार्यवाही अधूरी रह गई। इस दौरान पंचायत सदस्य जगन यादव, शिवभूषण दुबे लकी, यादवेंद्र यादव, कपिल पुलैया, सीताराम गुप्ता,अनिल अहिरवार, रामलाल कुशवाहा, प्रेम कुशवाहा, लल्लू कुशवाहा ग्राम पंचायत सचिव वीरेंद्र बरौदिया, पंचायत सहायक राहुल गुप्ता, मुस्कान सोनी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed