{"_id":"5738ce5d4f1c1b0f19ac7638","slug":"funka-transformer-cable-burst-people-suffering","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंका, केबिल बर्स्ट, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंका, केबिल बर्स्ट, लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
electric, lalitpur news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। ट्रांसफार्मर फुंकने और केबिल बर्स्ट होने से शहर के एक दर्जन से अधिक मुुहल्लों की बिजली आपूर्ति दिन भर बाधित रही। इससे गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी हुई।
गल्ला मंडी स्थित 66 केवी सब स्टेेशन में स्थापित फीडर नंबर एक के अंतर्गत तुवन चौराहा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के पास रखा 250 केवीए का ट्रांसफार्मर रविवार की सुबह अचानक ओवरलोड होने के कारण तेज आवाज के साथ फुंक गया। जानकारी मिलने पर विद्युत कर्मियों ने ट्रांसफार्मर की जांच की, लेकिन सुधारने में असमर्थता जताई और ट्रांसफार्मर को खराब घोषित कर दिया गया।
इस कारण विद्युत अधिकारियों द्वारा दूसरा ट्रांसफार्मर आठ घंटे बाद दोपहर एक बजे स्थापित किया गया और दो बजे तक बिजली सुचारु कर दी गई। इसके बाद दोपहर दो बजे फीडर नंबर एक के अंतर्गत इलाइट चौराहा के आगे एलआईसी कार्यालय के पास एलटी लाइन की बंच केबल बर्स्ट हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
हालांकि विद्युत कर्मियों द्वारा शट डाउन लेकर इस लाइन का जंपर काटकर दोपहर 2:25 बजे बाकी क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु कर दी गई, जबकि क्षतिग्रस्त केबिल वाले क्षेत्र में देर शाम तक केबिल बदलने का कार्य होने के कारण से आपूर्ति बाधित रही।
फाल्ट का सिलसिला फीडर नंबर एक के अंतर्गत दिन भर हर आधा से एक घंटे के अंतराल पर जारी रहा, बाकी फीडरों की स्थिति भी लगभग ऐसी ही रही। दिन में बार-बार हो बिजली के फाल्टों की वजह से शहरवासियों को भीषण गर्मी में बुरा हाल रहा।