{"_id":"5fc009ea8ebc3e679f0ba7fc","slug":"four-animal-thief-arrested-lalitpur-news-jhs18203649","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशुओं की चोरी की योजना बनाते सात गिरफ्तार,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशुओं की चोरी की योजना बनाते सात गिरफ्तार,
विज्ञापन
cow eating.jpg
- फोटो : cow eating.jpg
ललितपुर। थाना कोतवाली के राजघाट पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम चमरौआ मोड़ स्थित प्रतीक्षालय के पास भैंस चोरी की योजना बनाते सात आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए। आरोपियों के पास से एक कार, एक पिकअप वाहन, एक मोटरसाइकिल, दो तमंचा व चार कारतूस बरामद किए गए। चार आरोपी झांसी एवं तीन ललितपुर के हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बृहस्पतिवार को क्षेत्राधिकारी केशवनाथ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार शुुक्ला के नेतृत्व में उपनिरीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव, गोविंद सागर बांध चौकी प्रभारी सुजीत कुमार मिश्रा एवं नई बस्ती चौकी इंचार्ज संदीप सेंगर की टीम ने राजघाट पुलिस चौकी के ग्राम चमरौआ मोड़ स्थित प्रतीक्षालय के पास कुछ लोगों द्वारा भैंस चोरी की योजना बनाने की जानकारी मिलने पर दबिश दी और मौके से सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने जुर्म कबूल किया और उनके पास से दो तमंचा, चार कारतूस, एक पिकअप वाहन, एक कार, एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने नाम जिला झांसी के ओरछा गेट निवासी नदीम पुत्र नसीर, हामिद पुत्र मो. हबीब, हुसैन पुत्र नत्थू कुरैशी, मो. कमसद पुत्र मो. हारून और ललितपुर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी वृृंदावन पुत्र स्व. बारेलाल, थाना जखौरा के ग्राम सांकरवार निवासी सुरेंद्र यादव पुत्र सुखलाल एवं जखौरा के ग्राम नौहरकलां निवासी राम सिंह पुत्र दशरथ यादव बताएं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट, मोटर अधिनियम, वाहन बरामदगी और चोरी की योजना बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।