फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Five gates of Uttari dam opened one foot each, 1200 cusecs of water is being released

Lalitpur News: उटारी बांध के पांच गेट एक-एक फुट खुले, 1200 क्यूसेक पानी जा रहा छोड़ा

Sat, 28 Jun 2025 12:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Jun 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Five gates of Uttari dam opened one foot each, 1200 cusecs of water is being released
- निचले इलाकों में अलर्ट किया, सिंचाई विभाग के अधिकारी जलस्तर की कर रहे निगरानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। उटारी बांध में पानी की आवक बढ़ने पर शुक्रवार को दो बार बांध के पांच गेट एक-एक फुट खोलकर 1200 क्यूसेक पानी की निकासी की गई। गेट खुलने से निचले क्षेत्र में उटारी नदी उफान के साथ बहने लगी। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध के जलस्तर की निगरानी कर रहे हैं।

महरौनी तहसील क्षेत्र में उटारी नदी पर उटारी बांध परियोजना है। शुक्रवार को बांध के कैचमेट एरिया छिल्ला, पाह, दरौनी सहित अन्य ग्रामीण इलाकों में बारिश हुई। जिससे बांध में पानी की आवक होने लगी और जलस्तर बढ़ने लगा। इस पर सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बांध के गेट खोलने का आदेश दिया। गेट खोले जाने से पूर्व निचले इलाकों में सिंचाई विभाग ने एनाउंस करवाकर ग्रामीणों को नदी क्षेत्र में न जाने की बात कही। शुक्रवार की सुबह सात बजे बांध के पांच गेट एक-एक फुट खोलकर 1200 क्यूसेक पानी की निकासी गई। सुबह करीब 11 बजे बांध का जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया गया था। इसके बाद शाम को फिर से बारिश हुई। जिससे बांध में पानी की आवक होने लगी और जलस्तर बढ़ने लगा। तब देर शाम 7 बजे बांध के पांच गेटों को एक-एक फुट खोलकर 1200 क्यूसेक पानी छोड़ा जाना एकबार फिर से शुरू किया गया। बांध के गेट खुलने से निचले इलाकों में बहने वाली उटारी नदी पूरे उफान पर बहने लगी। अवर अभियंता विपिन कुमार के मुताबिक बांध के जलस्तर की निगरानी की जा रही है। जलस्तर निर्धारित होने के बाद गेटों को बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed