{"_id":"6aad4bebd76a8310ff0bd908","slug":"lalitpur-one-inspector-and-11-sub-inspectors-transferred-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur: एक निरीक्षक समेत 12 उपनिरीक्षकों के तबादले, दीपक डांगुर बने सौजना थानाध्यक्ष; सुधाकर को बार की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur: एक निरीक्षक समेत 12 उपनिरीक्षकों के तबादले, दीपक डांगुर बने सौजना थानाध्यक्ष; सुधाकर को बार की कमान
Fri, 18 Sep 2026 08:11 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Published by: दीपक महाजन
Updated Fri, 18 Sep 2026 08:11 PM IST
सार
निरीक्षक मानवेंद्र सिंह को थाना मड़ावरा से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली सदर बनाया गया। थानाध्यक्ष सौजना सुधाकर पांडेय को थानाध्यक्ष बार बनाया गया।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई ने एक निरीक्षक सहित बारह उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण दिए है।
निरीक्षक मानवेंद्र सिंह को थाना मड़ावरा से अतिरिक्त निरीक्षक कोतवाली सदर बनाया गया। थानाध्यक्ष सौजना सुधाकर पांडेय को थानाध्यक्ष बार बनाया गया। उपनिरीक्षक दीपक डांगुर को चौकी प्रभारी डोंगराकला थाना नाराहट से थानाध्यक्ष सौजना, संजय कुमार दुबे को जेल चौकी प्रभारी से थानाध्यक्ष गिरार नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक रामकुमार सरोज को थाना बानपुर से थानाध्यक्ष एएचटीयू, राहुल कुमार को चौकी प्रभारी बिरधा से चौकी प्रभारी अमझरा घाटी बनाया गया है। उपनिरीक्षक कमलेश को कोतवाली तालबेहट से चौकी प्रभारी बिरधा नियुक्त किया। चौकी प्रभारी मसौराकलां रज्जन बाबू को चौकी प्रभारी कस्बा नाराहट, तरुण सिंह भदौरिया को चौकी प्रभारी चिकलौआ से पुलिस लाइन भेजा गया है। थाना मड़ावरा में तैनात प्रवीण कुमार को चौकी प्रभारी जेल बनाया गया है। उपनिरीक्षक विवेक धामा को थाना जखौरा से चौकी प्रभारी मसौराकलां बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक ओमबाबू तिवारी को प्रभारी फील्ड यूनिट से चौकी प्रभारी चिकलौआ बनाया गया है।