फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   fair investigation demand, fake case blame

पूरे परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया

Thu, 04 Mar 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
fair investigation  demand, fake case blame
police new.jpeg - फोटो : police new.jpeg
ललितपुर। हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी और उनके पूरे परिवार पर आजादपुरा नई बस्ती निवासी युवक की मौत के मामले में झूठा मुकदमा लिखाए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार को विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कर मुकदमा खत्म कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा, भाजपा किसान मोर्चा, युवा महासभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता व विकास परिषद ने बुधवार को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि समाचार पत्रों व आम जनमानस के माध्यम से अवगत हुआ कि सामाजिक एवं एक संगठन का नेतृत्व कर रहे भूपेंद्र तिवारी पर सपरिवार राजनीतिक एवं रंजिश के चलते हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है, जो प्रथम दृष्टया निराधार है। बिना किसी जांच के आधार पर इस प्रकार के मुकदमों से पुलिस की छवि के साथ प्रदेश सरकार की भी किरकिरी पूरे जनपद में हो रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष व उनके परिवार पर दर्ज मुकदमा की निष्पक्ष जांच की जाए। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता और विकास परिषद के पदाधिकारियों ने कहा कि हाईकोर्ट ने भी हाल ही में एक मामले में ग्राम सिलावन निवासी विष्णु तिवारी को 20 वर्षों बाद निर्दोष करार दिया है, लेकिन तब तक उसकी जिंदगी के अहम 20 वर्ष बर्बाद हो गए और उसका पूरा परिवार ही बिखर गया। अब इस प्रकार फिर से झूठे मुकदमे की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए उक्त मामले में निष्पक्ष जांच कर सही घटना का पटाक्षेप किया जाए। यदि जल्द ही घटना की निष्पक्ष जांच नहीं जाती है तो संगठन आंदोलन को बाध्य होंगे। ज्ञापनों पर अमन सोनी, रवि ठाकुर, संदर्भ पटसारिया, राजा राजपूत, मोहर यादव, अनुराग चतुर्वेदी, शरद तिवारी, योगेश द्विवेदी, कुलदीप सोनी, दीपक त्रिपाठी, सुरेश सेन, आशीष कुशवाहा, अनुज अहिरवार, सुमित सक्सेना आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed