फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Escalator closed due to increase in crowd of people going to Maha Kumbh

Lalitpur News: महाकुंभ जाने वालों की भीड़ बढ़ने पर बंद किया एस्केलेटर

Sat, 22 Feb 2025 12:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Escalator closed due to increase in crowd of people going to Maha Kumbh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के चलते स्टेशन पर एस्केलेटर बंद कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि एक साथ कई लोगों के चढ़ने पर एस्केलेटर बार-बार बंद होता है और इसके खराब होने की आशंका रहती है।
कुछ दिन पहले दिल्ली स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी संख्या होने और प्लेटफार्म बदलने की सूचना पर भगदड़ मच गई थी। कई लोगों की जान जाने के अलावा बहुत से घायल हुए थे। ललितपुर रेलवे स्टेशन पर भी लगातार भीड़ बढ़ रही है और यहां से रोजाना की जरूरत के अनुसार एक या दो कुंभ मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। कई बार तो तीन ट्रेनें चलानी पड़ रही हैं। दिल्ली की घटना से सबक लेते हुए रेलवे ने ललितपुर स्टेशन के प्लेटफार्म एक, दो व तीन पर लगे एस्केलेटर को बंद कर दिया है।
विज्ञापन

जीआरपी और आरपीएफ एवं टीटीई स्टाफ भी भीड़ को लेकर सतर्क है। रेलवे प्रशासन ने एस्केलेटर के सामने बंद होने की जानकारी लिखा पंपलेट चस्पा किया है, जबकि एस्केलेटर के सामने नीचे और ऊपर दोनों प्लेटफार्म पर बैरीकेडिंग भी लगाई है, ताकि यात्री इस पर न चढ़ सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed