{"_id":"61a70eb7d01be33d0e2945ab","slug":"demand-to-return-the-increased-rates-of-gst-on-textiles-and-footwear-lalitpur-news-jhs20993005","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेक्सटाइल व फुटवियर पर जीएसटी की बढ़ी दरें वापस करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेक्सटाइल व फुटवियर पर जीएसटी की बढ़ी दरें वापस करने की मांग
विज्ञापन
ललितपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने टेक्सटाइल व फुटवियर पर एक जनवरी से जीएसटी बढ़ने पर रोक लगाए जाने की मांग की है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र जैन मयूर की अगुवाई में व्यापारी नेताओं ने वित्तमंत्री को संबोधित ज्ञापन वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर को दिया।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि देश में कपड़ा व फुटवियर पर पांच प्रतिशत जीएसटी के रूप में वसूल किया जा रहा है। अब एक जनवरी 2022 से जीएसटी की दर को सात प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया है जो कि आम लोगों का शोषण करने वाला है। सरकार ने जीएसटी लागू करते समय देश के व्यापारियों से यह वादा किया था कि अगर देश को पर्याप्त राजस्व मिला तो हम भविष्य में जीएसटी की दरों को कम करेंगे। वर्तमान में जीएसटी विभाग द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक जीएसटी वसूली पिछले वर्षों के आंकड़ों के आधार पर कई गुना बढ़ी है। ऐसी स्थिति में जीएसटी दरें बढ़ाना न्यायोचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने इस ओर गंभीरता से ध्यान नहीं दिया तो व्यापारी भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब सरकार व पार्टी को देंगे। ज्ञापन देते समय जिला महामंत्री अनिल जैन अंचल, नगर अध्यक्ष महेश जैन मोनू, दीपक सोनी, राजीव सुडेले, आलोक मयूर पार्षद, सुनील कामरा, हेमंत जैन, राजकुमार जैन, निर्मल कुमार, राजीव चौधरी, विजय कटपीस, जिनेंद्र कुमार पंसारी, अभय जैन, संजीव जैन, पदमचंद जैन, नितिन सराफ, पंकज बिरधा, महेश सतभैया, उपेंद्र एंजिल, जयनारायण, ज्ञानप्रकाश खंडेलवाल, अवध बिहारी उपाध्याय, आनंद कुमार जैन, हरीशंकर राठौर, संतोष साहू, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे ।