फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   daughter in law, mentle torture, cpmplaint

बहू पर लगाए जाजदाद के लिए परेशान करने व धमकी के आरोप

Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
daughter in law, mentle torture, cpmplaint
ललितपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला आजादपुरा निवासी बुजुर्ग पति-पत्नी ने एसपी को एक शिकायती पत्र देकर उसके दिवंगत पुत्र की पत्नी पर जायदाद के लिए उन्हें परेशान करने के आरोप लगाए हैं। उनक ा कहना है कि जायदाद उसके नाम नहीं करने पर बहू आत्महत्या की धमकी देकर मुकदमे में फंसाने की बात कहती है। दंपती का कहना है कि वे उसकी तीनों बेटियों का भरण पोषण भी कर रहे हैं। इसके बावजूद बहू परेशान कर रही है। पीड़ित पति-पत्नी ने एसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मोहल्ला आजादपुरा निवासी देवका पत्नी रामेश्वर ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि उसकी बहू एवं उसके मायके वालों से परेशान होकर उसके पुत्र रामनरेश ने चार वर्ष पहले 17 जुलाई 2017 को ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से ही वह अपने पुत्र की तीनों बेटियों का भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि करीब एक वर्ष पहले संबंधों के चलते बहू की नियत में खोट आ गया। वह उसकी गांव में स्थित संपत्ति, कृषि भूमि एवं आवासीय मकान में आधे हिस्से का रजिस्टर्ड बैनामा अपने नाम से कराने के लिए दबाव बना रही है। बीते 14 जून को दोपहर तीन बजे बहू अपने तीन भाइयों एवं चार-पांच अज्ञात लोगों के साथ आई और बैनामा करने का दबाव बनाते हुए उनके साथ लात घूसों से मारपीट की। उन लोगों ने घर का सामान भी तोड़ डाला। आरोप है कि बहू रजिस्टर्ड बैनामा नहीं करने पर आत्महत्या करने की धमकी दे रही। इसके अलावा उसके दूसरे बेटे को भी झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। पीड़ित दंपती ने एसपी से निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed