{"_id":"6820f35de54f97798909f593","slug":"crop-insurance-claim-will-be-settled-in-15-days-lalitpur-news-c-131-1-ltp1001-134947-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: फसल बीमा क्लेम का 15 दिन में होगा निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: फसल बीमा क्लेम का 15 दिन में होगा निस्तारण
विज्ञापन
ललितपुर। प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि खरीफ की फसल नष्ट होने पर जिन किसानों को बीमा कंपनी ने क्लेम नहीं दिया है उनके लिए जनपद स्तर पर सात सदस्यीय कमेटी गठित कर जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद बीमा कंपनी से क्लेम दिलाया जाएगा। अगर कंपनी हीलाहवाली करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को भेजी जाएगी। वह रविवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
मंत्री ने कहा कि जिला मुख्यालय, तहसील व ब्लॉक स्तर पर 12 मई से एक सप्ताह तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अवैध खनन के मामले में खनन अधिकारी व डीएफओ कार्रवाई करेंगे। फसल बीमा क्लेम की गड़बड़ी के प्रकरण में 15 दिनों में रिपोर्ट उपलब्ध हो जाएगी। महिला चिकित्सालय में प्रसूता की मौत के मामले में दोषी दो डॉक्टरों की सेवा समाप्ति की संस्तुति की गई है। पत्रकार कॉलोनी की मांग पर जिलाधिकारी के स्तर से शासन को पत्र भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर उन बहनों का बदला है, जिन्होंने आतंकी हमले में अपना सिंदूर खोया है।
उन्होंने बताया कि पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों की अनुपालन आख्या की समीक्षा की गई। धार्मिक स्थलों के आसपास शराब की दुकानों को चिह्नित कर लिया गया है। नमामि गंगे योजना की कड़ेसराकलां परियाेजना के कर्मचारी के कार्यस्थल पर शराब पीने की शिकायत के बाद उसे हटा दिया गया है।