{"_id":"3d538c3cd8bf505c58133fde119ed66d","slug":"wine-sales-have-children-at-airports-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बिक्री के अड्डों पर मिले बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराब बिक्री के अड्डों पर मिले बच्चे
ललितपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2015 01:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ललितपुर। आबकारी दल ने नगर क्षेत्र में कच्ची शराब बिक्री के ठिकानों पर छापेमारी की। अधिकांश अड्डों पर बच्चे मौजूद मिले। आबकारी दल ने तीन महिलाओं को कच्ची शराब सहित पकड़ लिया, उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है।
जिलाधिकारी जुहेर बिन सगीर के निर्देश पर आबकारी निरीक्षक वीके सिंह ने सोमवार को कच्ची शराब बिक्री के विभिन्न अड्डों पर दबिश दी। अधिकांश अड्डों पर बच्चे मौजूद मिले। सिद्धन अड्डे से रामसिया कबूतरा निवासी ग्राम चीरा एक बोरी में 70 क्वार्टर शराब सहित पकड़ी गई। मवेशी बाजार स्थित अड्डे पर खैराबाई पत्नी गोपाल कबूतरा निवासी मऊमाफी को दो बोरी में 125 पाउच कच्ची शराब सहित पकड़ा गया। एआरटीओ कार्यालय के निकट दबिश के दौरान कल्या पत्नी चंदन कबूतरा को दो बोरियों में 125 कच्ची शराब के पाउच के साथ पकड़ा गया। शराब बेचते पकड़ी गईं तीनों महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। छापेमारी में प्रधान आरक्षी रमाशंकर मिश्रा, किशनचंद्र, महेंद्र कुमार, सिपाही रविंद्र कुमार, राकेश कुमार, आशीष आदि शामिल रहे।
मालूम हो कि अमर उजाला ने सोमवार 27 जुलाई के अंक में प्रकाशित समाचार में बच्चों से बिकवाई जा रही कच्ची शराब में नगर के विभिन्न अड्डों पर हो रहे कारोबार को उजागर किया था। इसे संज्ञान में लेते हुए जिलाधिकारी ने आबकारी विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।