फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Special fire commando team to combat fires

आग से निपटने को विशेष फायर कमांडो टीम

Tue, 28 Jul 2015 01:44 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
ललितपुर ब्यूरो Updated Tue, 28 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
ललितपुर। आतंकवादियों से निपटने वाले कमांडो की तर्ज पर फायर सर्विस मुख्यालय ने आग से निपटने को फायर कमांडो टीम गठित करने का फैसला लिया है। अग्निकांड की भीषण घटनाएं होने पर इन कमांडो को बचाव कार्यों के लिए घटना स्थल पर भेजा जाएगा। पुलिस उप महानिरीक्षक फायर सर्विस ने पुलिस प्रशासन से कमांडो टीम के लिए फुर्तीले जवानों के नाम मांगे हैं।
विज्ञापन



प्रदेश में घटित होने वाले भीषण अग्निकांडों को दृष्टिगत रखते हुए फायर सर्विस मुख्यालय ने विशेष प्रकार की फायर कमांडो टीम गठित करने का निर्णय लिया है, जिसमें फायर सर्विस विभाग में काम करने वाले 40 वर्ष से कम आयु के जांबाज और फुर्तीले जवानों को शामिल किया जाएगा। टीम के सदस्यों को आपदा प्रबंधन के अंतर्गत अग्नि सुरक्षा एवं रेस्क्यू आपदा प्रबंधन के लिए विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि फायर कमांडो की इस टीम का कार्य क्षेत्र उत्तर प्रदेश ही नहीं रहेगा, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर दूसरे प्रदेश में भी बचाव कार्य के लिए भेजा जाएगा। टीम के गठन को लेकर पुलिस उप महानिरीक्षक उत्तर प्रदेश फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ रतन कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी को पत्र लिखकर 40 वर्ष से कम आयु के फुर्तीले और जांबाज फायर सर्विस के जवानों के नाम मांगे हैं।
विज्ञापन



मालूम हो कि बीती 19 जून 2015 को प्रतापगढ़ क्षेत्र अंतर्गत बाबा गंज स्थित होटल गोएल रेजीडेंसी में हुए भीषण अग्निकांड में 10 लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई और 13 लोगों के गंभीर रूप से झुलसने की घटना से सबक लेते हुए फायर सर्विस मुख्यालय ने राहत और बचाव की समीक्षा करते हुए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त फायर कमांडो टीम गठित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



--इनका कहना है -
फायर सर्विस मुख्यालय की ओर जनहित को दृष्टिगत रखते हुए सार्थक पहल की गई है। पुलिस उप महानिरीक्षक फायर सर्विस लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में फायर सर्विस प्रभारी को कमांडो टीम के लिए 40 वर्ष से कम आयु के जवान मुहैया कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।
- प्रभाकर चौधरी
पुलिस अधीक्षक, ललितपुर।


अग्नि सुरक्षा को लेकर बुधवार
को लखनऊ में होगी समीक्षा
ललितपुर। भीषण अग्निकाण्डों के दौरान अग्निसुरक्षा के उपायों पर चरचा करने के लिए 29 जुलाई बुधवार को संयुक्त निदेशक अनिष्ठान फायर सर्विस मुख्यालय की अध्यक्षता में विशेष बैठक बुलाई गई है। फायर स्टेशन हजरतगंज, लखनऊ स्थित कार्यालय में सुबह साढ़े ग्यारह बजे आहूत इस बैठक में प्रदेश भर के फायर सर्विस अधिकारियों के साथ अग्नि शमन अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। इस बैठक में भवनों के निरीक्षण व परीक्षण संबंधी अधिनियमों के बारे में चरचा की जाएगी तथा अग्निसुरक्षा की समीक्षा की जाएगी।

---------------------------------------
        जिले में तीन वर्षों में घटित अग्निकाण्ड
----------------------------------------------------------------------
वर्ष    अग्नि काण्ड की संख्या            क्षति
-----------------------------------------------------------------------
2015            147                1439700 रुपए
2014            117                9034600 रुपए

2013            140                2902000 रुपए
------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed