फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   marpeet many yak kee moot

मारपीट में एक की मौत

Sat, 18 Jul 2015 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Sat, 18 Jul 2015 01:13 AM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन

ग्राम लड़वारी निवासी सरमन पुत्र सुम्मा अहिरवार का आरोप है कि बीती 15 जुलाई की रात नौ बजे वह परिजनों के साथ घर में बैठा था, गांव के गुमान पुत्र चतरे, राजेश, राजकुमार एवं अमित पुत्रगण गुमान लाठी व सब्बल लेकर उसके यहां आकर गालियां देने लगे। मना करने पर एक राय होकर हमला कर दिया, इसमें अशोक, कल्लू एवं काशी बाई, सिया बाई एवं कुसुम घायल हो गई थीं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी बार ले जाया गया, जहां अशोक, काशी बाई एवं कल्लू को गंभीर चोटों के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिर में आई गंभीर चोटों के कारण डाक्टरों ने अशोक को मेडिकल कालेज झांसी भेज दिया, जहां 16 जुलाई को दोपहर डेढ़ बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार देर रात परिजनों ने जिला अस्पताल में आकर शव मोरचरी में रखवा दिया। शुक्रवार की सुबह पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मृतक के परिजनों के साथ बसपा जिलाध्यक्ष जानकी प्रसाद अहिरवार एवं अन्य बसपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed