फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Death in grandmother's death

दादी व नातिन की हादसे में मौत

Mon, 03 Jul 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 03 Jul 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Death in grandmother's death
police, lalitpur news - फोटो : demo
ललितपुर।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर झांसी-सागर नेशनल हाईवे 44 पर गोविंद सागर बांध के पास एक ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दादी व डेढ़ माह की नातिन की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उक्त ट्रक को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में मारी गई बच्ची के जन्म की खुशी में परिजन बालाबेहट में स्थित बरवासन मंदिर पूजा करने के लिए जा रहे थे।       

थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम सिरसी में रहने वाले जयपाल अहिरवार का परिवार उसकी डेढ़ माह की पुत्री जया के जन्म की खुशी में बालाबेहट क्षेत्र में स्थित मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। परिवार के सभी सदस्य तीन बाइकों से जा रहे थे। बच्ची जया को उसकी दादी मानकुंअर गोदी में लेकर भतीजे जितेंद्र की बाइक पर सवार होकर जा रही थी। रास्ते में झांसी-सागर नेशनल हाइवे 44 पर जिला मुख्यालय के समीप गोविंद सागर बांध के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने जितेंद्र की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही दादी मानकुंअर पत्नी (48) मालखान की मौके पर ही मौत हुई गई। वहीं डेढ़ माह की बच्ची जया और बाइक चालक जितेंद्र भी घायल हो गए।
विज्ञापन


पीछे से आ रहे परिजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया और घायल जितेंद्र का उपचार जारी है। घटना से परिवार में दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले ट्रक क्रमांक एमपी 28 एच-1628 को जब्त कर कोतवाली ले आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed