फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   attacked pradhan house

प्रधान के घर में घुसकर हमला, तीन महिलाएं घायल

Wed, 18 May 2016 02:02 AM IST
lalitpur
lalitpur Updated Wed, 18 May 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
attacked pradhan house
attacked - फोटो : amar ujala
सैदपुर (ललितपुर)। थाना मड़ावरा अंतर्गत ग्राम रनगांव में ट्रांसफार्मर बदलवाने को लेकर कुछ ग्रामीणों ने महिला ग्राम प्रधान के घर हमला बोल दिया। इससे महिला प्रधान समेत तीन महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को सीएचसी मडावरा लाया गया। एक महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान रनगांव सुधा देवी पत्नी सत्यपाल गंधर्व अपनी ननद अनीता और सास सुदामा सोमवार रात घर में थीं। तभी गांव के ही मुहल्ला निवासी एक दर्जन से अधिक लोग गांव में खराब पडे़ ट्रांसफार्मर को बदलवाने की बात को लेकर प्रधान पर दबाव बनाने लगे तो प्रधान ने कहा की उसके पति सत्यपाल घर पर नहीं हैं। यह सुनकर कुछ लोग गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर विपक्षियों ने लाठी-डंडा, कुल्हाड़ी और फरसा लेकर प्रधान सहित परिजनों पर हमला कर दिया, जिससे महिला प्रधान सहित तीनों महिलाएं घायल हो गईं। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई तो हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हमलावरों को नहीं पकड़ सकी। पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
विज्ञापन


उधर, बताया गया की ग्राम रनगांव में मोती महाराज मंदिर के पास रखा ट्रांसफार्मर काफी दिनों से खराब पड़ा है। उसे बदलवाने के लिए ललितपुर से दूसरा ट्रांसफार्मर लाने के लिए प्राइवेट वाहन किराए से ले जाने के लिए मुहल्ले से कुछ पैसा इकट्ठा करना पडे़गा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed