फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जेल में जल्द शुरू होगी वीडियाकांन्फ्रेंसिंग की सुविधा

जेल में जल्द शुरू होगी वीडियाकांन्फ्रेंसिंग की सुविधा

Thu, 15 Feb 2018 05:00 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
जेल में जल्द शुरू होगी वीडियाकांन्फ्रेंसिंग की सुविधा
जेल में जल्द शुरू होगी वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा
विज्ञापन

ललितपुर।
जेल में रिमांड पर बंद बंदियों को बार-बार न्यायालय के चक्कर से बचाने के लिए वीडियो कांफ्रेंसिंग पेशी की सुविधा जल्द ही ललितपुर जेल को भी मिलेगी। गौरतलब हो कि जिला कारागार को यह सौगात दो साल पहले ही मिल चुकी है, लेकिन तकनीकि विशेषज्ञ न होने के कारण यह संचालित नहीं हो पा रही थी। अब जेल प्रशासन ने जिला प्रशासन की मदद से सजायाफ्ता कैदियों को प्रशिक्षण देकर इसका शुभारंभ करवाने की कोशिशें शुरू कर दी हैं।
गौरतलब हो कि रिमांड वाले बंदियों को अदालत में जज के समक्ष पेश होने के लिए जाना पड़ता है। वहां सिर्फ हाजिरी लगाने के बाद उन्हें वापस जेल में बंद कर दिया जाता है। ऐसे में रिमांड पर बंद कैदियों को लाने और ले जाने में जेल प्रशासन और अदालत में खराब होते समय को बचाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए शासन की ओर से जेलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग की सुविधा शुरू की गई है। इसके तहत जेलों में लाखों के उपकरण लगवाए गए। ललितपुर जिला कारागार में यह सुविधा दो साल पहले ही मिल गई थी। लेकिन जेल में इन उपकरणों को चलाने के लिए तकनीकि विशेषज्ञ न होने के कारण यह सुविधा नहीं मिल पा रही थी। हाल ही कुछ महीनों में हुए घटनाक्रम के बाद जेलर के पद पर आए शैलेंद्र प्रताप सिंह ने इसे शुरू करने के लिए प्रयास शुरू कर दिए। इसके लिए डीएम मानवेंद्र सिंह की मदद से एनआईसी के विशेषज्ञों से जेल में बंद सजायाफ्ता कैदियों को प्रशिक्षण दिलवाया गया। इसके लिए एनआईसी की टीम ने कंप्यूटर के जानकार दो कैदियों को प्रशिक्षण दिया और वीडियो कांफ्रेंसिंग के उपकरणों को चलाने की जानकारी दी। जेल प्रशासन ने बताया कि दो दिनों के प्रशिक्षण में सजायाफ्ता कैदियों को प्रशिक्षित किया गया है। अब इन्हीं कैदियों के माध्यम से अन्य कैदियों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन


रिमांड पर बंद कैदियों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी के लिए यह सुविधा शुरू की गई थी। तकनीकि विशेषज्ञ न होने से यह संचालित नहीं हो पा रही थी। जिला प्रशासन की मदद से कैदियों को प्रशिक्षित किया गया है। वर्तमान में इसका ट्रायल किया जा रहा है। जल्द ही इसका शुभारंभ कर शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैलेंद्र प्रताप सिंह, जेलर, ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed