{"_id":"6a9ac872b26271399b098355","slug":"thar-driver-rams-into-wagonr-two-injured-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-100011-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: थार सवार ने वैगनआर कार में मारी टक्कर, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: थार सवार ने वैगनआर कार में मारी टक्कर, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
पटौदी। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए थार चालक ने वैगनआर कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पटौदी थाना पुलिस ने कृष्ण कुमार की शिकायत पर थार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी की पहचान राजस्थान के सीकर निवासी उज्ज्वल के रूप में हुई है।
रेवाड़ी जिले के फतेहपुर निवासी कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि 22 अगस्त को वह अपने दोस्त दीपक की वैगनआर कार से बिलासपुर ड्यूटी जा रहा था। सुबह करीब साढ़े आठ बजे मौजाबाद के पास तेज रफ्तार थार ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में कृष्ण और दीपक घायल हो गए। कृष्ण के कूल्हे, पैर और पसलियों में चोटें आईं, जबकि दीपक को भी गंभीर चोट लगी। दोनों को उपचार के लिए रेवाड़ी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाद में कृष्ण को गुरुग्राम के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।