फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Raids on the hideouts of absconding gang rape accused

Roorkee News: सामूहिक दुष्कर्म के फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश

Fri, 04 Sep 2026 07:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Raids on the hideouts of absconding gang rape accused
नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम ने कई स्थानों पर दबिश दी। आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस टीमें अलग-अलग स्थानों पर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक 14 वर्षीय किशोरी 2 सितंबर की रात को गांव में एक धार्मिक आयोजन में गई थी। यहां एक युवक ने उससे बातचीत की। इसके बाद वह किशोरी को अपने साथ कुछ दूर लेकर गया। इस दौरान तीन अन्य युवक भी वहां पहुंच गए। आरोप है कि चारों युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के परिजन की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


न्यायालय में पेश करने के बाद तीनों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में एक आरोपी फरार हो गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस की अलग - अलग टीमें गठित की गई हैं। लक्सर के अलावा दूसरे स्थानों पर भी टीमों को भेजा गया है। सीओ लक्सर देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें गठित की गई हैं। उसके छिपने के संभावित स्थानों पर तलाश की जा रही है। शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed