फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Arrested for posting a photo with a pistol on social media

Roorkee News: तमंचे के साथ सोशलमीडिया पर डाली पोस्ट, गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 07:01 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 07:01 PM IST
विज्ञापन
Arrested for posting a photo with a pistol on social media
तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया। पोस्ट वायरल होने के बाद चेकिंग के दौरान पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक युवक की तमंचा लहराते हुए पोस्ट वायरल हो रही थी। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। इस बीच भनक लगने पर पोस्ट डिलीट हो गई लेकिन इसका स्क्रीनशाॅट हाथ लगने पर पुलिस आरोपी की पहचान में जुट गई। इस बीच बाजार चौकी प्रभारी बृहस्पतिवार की रात को क्षेत्र में चेकिंग पर थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। सोशलमीडिया पोस्ट वाले युवक के साथ उसका हुलिया मिल रहा था। पुलिस ने तलाशी ली तो आरोपी से एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अक्षय निवासी ग्राम मुटकाबाद बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन

दंपती पर जानलेवा के हमले में रिपोर्ट दर्ज
मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला किला में 28 अगस्त को नमाज पढ़कर लौट रहे शमशुजमां पर अब्दुल रहमान और अन्य लोगों ने लाठी-डंडों व ईंटों से हमला कर दिया था। हमले में उनके सिर और आंख पर गंभीर चोटें आईं थी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी शमशुज्मा व परिवार की महिलाओं के साथ भी घर में घुसकर मारपीट की गई और कपड़े फाड़े गए थे। आरोपी पक्ष पूर्व के एक मुकदमे को वापस लेने का दबाव बना रहा था और मुकदमा वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहा था। गंभीर हालत के चलते घायल पति को मंगलौर अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया था जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने अब्दुल रहमान व परवीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed