फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   People from another community gathered at Kotimaychak

Rishikesh News: कोटिमयचक में इकट्ठा हुए दूसरे समुदाय के लोग

Fri, 04 Sep 2026 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Fri, 04 Sep 2026 06:49 PM IST
विज्ञापन
People from another community gathered at Kotimaychak
जौलीग्रांट। कोटिमयचक में ग्राम समाज की भूमि पर बृहस्पतिवार को शव दफनाए जाने के बाद शुरू हुआ विवाद शुक्रवार को फिर सामने आया। एक विशेष समुदाय के लोग उसी स्थान पर एकत्र हुए जिस पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। स्थानीय निवासी रोहित सोलंकी ने बताया कि भूमि से जुड़ा मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। पिछले वर्ष ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था। उनका कहना है कि दोबारा लोगों के जुटने से माहौल बिगड़ सकता है। ग्राम प्रधान शिवानी ने कहा कि मामला खुली बैठक में रखा जाएगा और ग्रामीणों से बातचीत के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विश्व हिंदू परिषद प्रमुख नरेश उनियाल ने दावा किया कि जिस भूमि पर शव दफनाया गया, वह ग्राम सभा की है। उन्होंने कहा कि नक्शे में कुछ त्रुटि है, जिसे सुधारने के लिए ग्रामीण कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं। उनके अनुसार, दूसरे समुदाय के लिए शव दफनाने की भूमि अन्य स्थान पर उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि वह ग्रामीणों के साथ हैं और जल्द प्रशासन से मिलकर अपनी बात रखेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed