{"_id":"6a9ac209aa22bd63760c66f1","slug":"jewelry-stolen-after-breaking-into-the-house-tehri-news-c-50-1-sdrn1018-121088-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: घर का ताला तोड़कर गहने चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: घर का ताला तोड़कर गहने चोरी
Fri, 04 Sep 2026 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Fri, 04 Sep 2026 06:35 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर(टिहरी)। नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर दो में रेडक्रॉस स्कूल के पास चोरों ने दिन दहाड़े धमांदा भवन का ताला तोड़कर गहने चुरा लिए।
भवन स्वामी राजपाल धमांदा ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह दुकान पर गए थे। करीब साढ़े 11 बजे उनकी पत्नी भी कीर्तन में शामिल होने चली गईं। घर पर कोई नहीं था। इस दौरान चोर मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी का ताला तोड़कर तिजोरी में रखे सोने-चांदी के जेवर चोरी कर फरार हो गया। घटना का पता चलने पर राजपाल धमांदा के पुत्र गौरव ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं स्थानीय लोगों ने चोर को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। संवाद