फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   5-6 floor-like human pyramid built for a matki of ₹50 thousand, Govinda climbed up suddenly fell

छिंदवाड़ा: मटकी फोड़ने के दौरान हादसा, मानव पिरामिड से गिरा युवक; कमर और हाथ में लगी चोट

Fri, 04 Sep 2026 05:59 PM IST
छिंदवाड़ा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा Published by: छिंदवाड़ा ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2026 05:59 PM IST
सार

Madhya Pradesh: छिंदवाड़ा के दादाजी धूनी वाले मंदिर के पास मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान मानव पिरामिड से गिरकर एक यादव घायल हो गया। उसकी कमर और हाथ में चोट आई है। आयोजन स्थल पर मौजूद एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
5-6 floor-like human pyramid built for a matki of ₹50 thousand, Govinda climbed up suddenly fell
मटकी तोड़ते समय घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादाजी धूनी वाले मंदिर के पास रेलवे स्टेशन क्षेत्र में गुरुवार देर रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मटकी फोड़ने के लिए बनाए गए मानव पिरामिड के ऊपर चढ़ा एक युवक अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण युवक की कमर और हाथ में चोट आई है। हादसे के तुरंत बाद साथी गोविंदाओं और आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों ने उसे संभाला और एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन


मटकी तक पहुंचने के लिए बनाया जा रहा था मानव पिरामिड
जानकारी के अनुसार, दादाजी धूनी वाले मंदिर के पास गुरुवार रात मटकी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। इसमें शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों से भी गोविंदाओं की टीमें पहुंची थीं। मटकी काफी ऊंचाई पर बांधी गई थी। उसे फोड़ने के लिए गोविंदाओं की टीम एक-दूसरे के कंधों पर चढ़कर मानव पिरामिड बना रही थी।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 50 हजार रुपये रखा गया था। पुरस्कार की राशि को लेकर टीमों में खासा उत्साह था और मटकी फोड़ने के लिए टीमें लगातार प्रयास कर रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे ऊपर पहुंचते ही बिगड़ा संतुलन
इसी दौरान जुन्नारदेव निवासी कुशल यादव भी टीम के साथ मानव पिरामिड में शामिल हुआ। वह मटकी तक पहुंचने के लिए बनाए गए पिरामिड के ऊपरी हिस्से में चढ़ा था। बताया गया कि इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे आ गिरा।

युवक के गिरते ही वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। साथी गोविंदाओं ने तत्काल उसे उठाया और उसकी स्थिति देखी। चोट लगने के कारण कुशल को तत्काल उपचार की जरूरत महसूस हुई।

मौके पर तैनात एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल 
आयोजन को लेकर पहले से ही मौके पर एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी। हादसा होते ही एंबुलेंस से घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुशल की कमर और हाथ में चोट आई है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें: ग्वालियर: दुनिया का सबसे महंगा शृंगार, 120 करोड़ के आभूषणों से सजे राधा-कृष्ण; गोपाल मंदिर में दिखा राजसी वैभव


50 हजार के इनाम ने बढ़ाया जोश
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार आकर्षण का प्रमुख केंद्र था। बड़ी पुरस्कार राशि जीतने के लिए गोविंदाओं की टीमों ने कई बार मानव पिरामिड बनाने का प्रयास किया। जैसे-जैसे टीमें मटकी के करीब पहुंचतीं, वहां मौजूद लोग उनका उत्साह बढ़ाते नजर आए।

इसी दौरान कुशल यादव के गिरने से कुछ देर के लिए प्रतियोगिता स्थल का माहौल बदल गया। हादसे के बाद लोगों का ध्यान घायल युवक की ओर चला गया और उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed