फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को रोके जाने की मांग

किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को रोके जाने की मांग

Fri, 01 Mar 2019 12:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को रोके जाने की मांग
उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को रोकने की मांग
विज्ञापन

ललितपुर। बुंदेलखंड किसान यूनियन ने रजिस्ट्रार ऑफिस में किसानों के साथ हो रहे उत्पीड़न व भ्रष्टाचार को बंद कराने की मांग प्रभारी डीएम को प्रार्थनापत्र सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रभारी डीएम को दिए पत्र में बताया कि जमीन को क्रय करने के दौरान किसानों से मालियत का एक प्रतिशत रजिस्ट्री लेखक द्वारा अंदर का खर्चा बताकर लिया जा रहा है। रुपये न देने पर दस हजार रुपये की एनएससी कराना पड़ेगी अन्यथा रजिस्ट्री नहीं हो पाती है। साथ ही किसान दाखिल खारिज के पैसे रजिस्ट्री को दे देता है। इसके बावजूद एक प्रतिशत रजिस्ट्री लेखक अंदर का खर्च लेते हैं। उन्होंने एक प्रतिशत की राशि पर लगाम लगाए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर नरेश कुमार पाठक, हाकिम सिंह, कृष्णप्रताप सिंह, विश्वनाथ यादव, केहर सिंह परमार, शंकर सिंह आदि के हस्ताक्षर बने हैं। वहीं विकासखंड बिरधा अंतर्गत ग्राम बम्हौरी बंशा निवासी किसानों ने खरीफ की फसल की क्षतिपूर्ति की मांग को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा। दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया कि प्रार्थीगणों के किसानों उर्दा की फसल का 80 प्रतिशत भुगतान हो गया था। इसकी सर्वे राजस्व विभाग के एक कर्मचारी ने तैयार कर बीमा कंपनी को भेजी थी। जिस पर बीमा नहीं दिया गया है। ग्रामीणों ने राजस्व कर्मचारी पर गलत रिपोर्ट लगाकर भेजने का आरोप लगाया है। ज्ञापन पर सुनील यादव, रामबाबू, अजब सिंह, विश्वेर, प्रीतम सिंह, रानू आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed