{"_id":"5b75ece542c792521b3a97b8","slug":"61534455013-lalitpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम: महिला अस्पताल में वार्ड आया से की अभद्रता और अश्लीलता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्राइम: महिला अस्पताल में वार्ड आया से की अभद्रता और अश्लीलता
Updated Fri, 17 Aug 2018 03:00 AM IST
विज्ञापन
महिला अस्पताल में वार्ड आया से की अभद्रता और अश्लीलता
ललितपुर। शहर कोतवाली अंतर्गत महिला अस्पताल की वार्ड आया को अश्लील नजरों से घूरने और विरोध करने पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए धमकी देने के आरोप मेें पुलिस ने एक नामजद और कुछ अज्ञात आरेपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला अस्पताल में तैनाबत वार्ड आया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रमनदीप सरदार आए दिन जिला महिला अस्पताल में अपने अन्य साथियों के साथ आकर वहां पर तैनात स्टाफ नर्सों को अश्लील निगाहों से देख कर अभद्रता करता चला आ रहा है। विरोध करने पर आरोपी स्टाफ को शिकायत करने की धमकी का भय दिखाकर, जिला महिला अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं का अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी व उसके साथी सरकारी कार्य में वाधा उत्पन्न करने लगते हैं। आरोपी अस्पताल में तैनात गार्ड के साथ मारपीट कर अस्पताल में अन्य अवरोध उत्पन्न कर कर्मचारियों के साथ गालीगलौज कर जान से मारने की धमकी देता चला आ रहा है। पुलिस ने आरोपी व उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।