फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   क्राइम: आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने लगाई फांसी

क्राइम: आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने लगाई फांसी

Sun, 18 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
क्राइम: आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने लगाई फांसी
आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने लगाई फांसी
विज्ञापन

ललितपुर। जाखलौन थानांतर्गत कस्बा निवासी मजदूर ने आर्थिक तंगी के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जाखलौन कस्बा निवासी जाफर (35) पुत्र मुमताज कस्बे में मजदूरी करता था। शनिवार की सुबह तीन बजे घर के पास ही उसने जामुन के पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह पत्नी आसमीन जब बाहर निकली तो पति को फांसी के फंदे पर लटका देख गांव वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने बताया कि जाफर के पिता के पास दो एकड़ जमीन है। पिछले तीन महीनों के दौरान मजदूरी न मिलने के कारण वह खाने का बंदोबस्त भी नहीं कर पा रहा है। इसके चलते भूख के कारण वह बीमार रहने लगा था। परिजनों ने आत्महत्या का कारण आर्थिक तंगी बताया है। मृतक तीन भाइयों में बड़ा था और उसकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed