फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   थाना बानपुर में तैनात सिपाही पर लगाए संगीन आरोप

थाना बानपुर में तैनात सिपाही पर लगाए संगीन आरोप

Wed, 08 Aug 2018 03:16 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 03:16 AM IST
विज्ञापन
थाना बानपुर में तैनात सिपाही पर लगाए संगीन आरोप
थाना बानपुर में तैनात सिपाही पर लगाए संगीन आरोप
विज्ञापन

-पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम बड़ोखरा में रहने वाले एक ग्रामीण ने एसपी को शिकायती पत्र देकर थाने में तैनात एक सिपाही पर कई संगीन आरोप लगाए हैं। पीड़ित कल्लू पुत्र लक्षमन ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकातयी पत्र में बताया कि विगत 05 अगस्त को दोपहर करीब 02 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसकी शिकायत उसने डायल 100 पर पुलिस को दी थी। इसके बाद पुलिस विपक्षियों को पकड़ कर ले गई। उसी दिन शाम को विपक्षी आए और उसके घर में घुसकर मारपीट करने लगे। पीड़ित ने दोबारा 100 डायल पर सूचना दी तो पुलिस उसके ही पिता को पकड़कर थाने ले गई। पीड़ित का आरोप है कि जब वह अपने पिता को देखने थाने गया तो वहां थाने में तैनात एक सिपाही उसके पिता के साथ मारपीट कर रहा था। विरोध करने पर सिपाही ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि सिपाही ने उसके पिता को छोड़ने के लिए 80 हजार रुपए की मांग की थी। 50 हजार रुपए लेकर सिपाही ने उसके पिता को छोड़ दिया था, लेकिन बाकी 30 हजार रुपए की मांग को लेकर सिपाही द्वारा बार-बार परेशान किया जा रहा है और झूठे मुकदमे में फसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed