फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   सेंध लगाकर की चोरी

सेंध लगाकर की चोरी

Tue, 22 Aug 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
सेंध लगाकर की चोरी
सेंध लगाकर की दुकान में चोरी
विज्ञापन

देवरान/ललितपुर। बार थानांतर्गत देवरान गांव में कंप्यूटर की दुकान से चोरों ने रविवार की रात सेंध लगाकर लाखों का सामान पार कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर जांच-पड़ताल की। बार थाना क्षेत्र के देवरान गांव निवासी भोले पुत्र संजीव साहू गांव के ही हरदौल चौराहा स्थित मेन रोड पर ही फोटो स्टूडियो की दुकान खोले हुए हैं। रविवार की शाम रोज की तरह दुकान बंद कर चले गए। इसी दौरान रात को चोरों ने दुकान की दीवार में छेद कर अंदर प्रवेश कर गए और दुकान में रखे तीन कैमरे और एक कंप्यूटर समेत नकदी को पार कर दिया। सुबह दुुकान आने पर भोले को चोरी की घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दुकान का मुआयना किया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। इससे पहले इसी तरीके से तालबेहट में भी कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। पीड़ित ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि चोरी की घटना से उसका लगभग डेढ़ लाख का सामान चोरी हो गया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed