संतान नहीं होने पर युवक ने लगाई फांसी, मौत
ललितपुर। थाना कोतवाली अंतर्गत ग्राम मसौरा बैरियर निवासी एक युवक ने संतान नहीं होने के कारण दुखी होकर फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। ग्राम मसौरा बैरियर निवासी लक्ष्मी (30) पुत्र नाथूराम कुशवाहा की पंद्रह वर्ष पूर्व शादी हुई थी, लेकिन अब तक संतान नहीं होने से दुखी रहने लगा था। लक्ष्मी ने रविवार को मानसिक तनाव के चलते घर में रस्सी से झूलकर फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी होने उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।