फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   जनता की समस्या को अंदेखाकर, सरकारी खजाने से अपनों को पहुंचा रहे लाभ

जनता की समस्या को अंदेखाकर, सरकारी खजाने से अपनों को पहुंचा रहे लाभ

Wed, 10 Jan 2018 02:21 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
जनता की समस्या को अंदेखाकर, सरकारी खजाने से अपनों को पहुंचा रहे लाभ
खजाना सरकारी, लाभ चहेतों को
विज्ञापन

ललितपुर। क्षेत्र की जनता का दुर्भाग्य है कि यहां के जनप्रतिनिधि जनता के रुपयों का दुुरुपयोग कर अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं। विधान परिषद सदस्य ने अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए हरित पट्टी और बिना आबादी क्षेत्र में लाखों रुपये की निधि से सीसी सड़क का निर्माण करा दिया है। इसी क्षेत्र में कांशीराम आवासीय कालोनी भी है, जहां रहने वाले पांच सौ परिवार सड़क के अभाव में वर्षों से समस्या झेल रहे हैं।
नेशनल हाइवे पर राजकीय महाविद्यालय व कांशीराम कालोनी वाला पूरा भू-खंड हरित पट्टी क्षेत्र है। यहां पर हो रहे अवैध निर्माण को कहीं न कहीं जनप्रतिनिधियों व नेताओं का संरक्षण प्राप्त हो रहा है। इसके साथ ही यहां पर अवैध निर्माण करने वाले लोगों को जनप्रतिनिधि ही सरकारी धन से उन्हें मूलभूत सुविधाओं का लाभ भी पहुंचा रहे हैं। विधानसभा परिषद सदस्य रमा निरंजन ने वर्ष 2016-17 में अपनी बुंदेलखंड विकास निधि के 5 लाख 30 हजार रुपये की लागत से शहर के मुहल्ला रामनगर में स्थापित मातृ श्री फूलन पटेल विद्यामंदिर इंटर कॉलेज के लिए लगभग 100 मीटर सीसी मार्ग का निर्माण कराया है। यह विद्यालय भवन हरित पट्टी में बना हुआ है और इसके खिलाफ नियत प्राधिकरण विभाग में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई भी चल रही है। इसके बावजूद भी एमएलसी द्वारा यहां हरित पट्टी में लाखों रुपये की लागत से सड़क का निर्माण करा दिया गया है। इसके साथ ही यह सड़क इसी विद्यालय मात्र को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से डाली गई है, क्योंकि यहां पर कोई जन आबादी नहीं है और न ही यहां से कोई संपर्क मार्ग निकलता है। यह मार्ग सीधे विद्यालय के मुख्य द्वार तक जाता है।
विज्ञापन


सदर विधायक ने भी किया ऐसा ही कार्य
इसी तरह इसी हरित पट्टी क्षेत्र में बिजली घर के बगल में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने भी अपनी विधायक निधि से करीब 8 लाख 20 हजार रुपये की लागत से एक निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए पेवर ब्रिक्स सड़क का निर्माण कराया था। यह सड़क भी यहां रहने वाले एक व्यक्ति के घर में जाकर खत्म होती है। केवल यहीं नहीं यह सड़क निर्माण कार्य सदर विधायक की निधि का पहला काम था, जो जनता की सुविधा व क्षेत्र के विकास की जगह एक निजी व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के लिए कराया गया था। यह मुद्दा भी चर्चा में रहा था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच सौ परिवार वर्षों से कर रहे पक्की सड़क का इंतजार
कांशीराम आवासीय कालोनी का निर्माण वर्ष 2012 में कराया गया था। इस कालोनी में करीब पांच परिवार रहते हैं, लेकिन कालोनी की स्थापना होने से अभी तक यहां पर पक्की सड़क नहीं है। यहां रहने वाले लोगों को बरसात के मौसम में आवागमन में काफी समस्या होती है। सड़क के साथ-साथ यहां पर बिजली, पानी की भी कोई सुविधा नहीं है। यहां रहने वाले परिवार अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से वर्षों से मदद की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन इनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यदि जनप्रतिनिधि चाहते तो अपनी इसी निधि से यहां रहने वाले पांच सौ गरीब परिवार को राहत पहुंचा सकते थे।
गलती से हुआ होगा ऐसा
इस मामले में अधिक जानकारी नहीं है, यदि हरित पट्टी में सड़क बनाई गई है तो कहीं न कहीं कोई गलती रही होगी। इस तरह की बातों का आगे से ध्यान रखा जाएगा।
-रमा निरंजन
विधानसभा परिषद सदस्य।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed