फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Court marriage by trapping in love affair, now harassing for dowry

Lalitpur News: प्रेम प्रसंग में फंसाकर की कोर्ट मैरिज, अब दहेज के लिए कर रहे प्रताड़ित

Sat, 15 Jul 2023 12:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Court marriage by trapping in love affair, now harassing for dowry
ललितपुर। पहले प्रेमजाल में फंसाकर युवक ने युवती से कोर्ट मैरिज की। अब वह मायके से एक लाख नकद व बाइक न लाने पर पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर ससुराल से बाहर कर दिया है। युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत ससुराल के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली अंतर्गत ग्राम बिरारी निवासी बबली ने महिला थाना को दी तहरीर में बताया कि गांव का आकाश उसके घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था। कोचिंग पढ़ाते-पढ़ाते आकाश ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया। इस दौरान वह दोनों मिलते-जुलते रहे तो आकाश ने अपने साथ उसकी फोटो खींच ली थी। इसके बाद आकाश युवती के परिजनों को धमकी देने लगा कि वह उसकी शादी बबली से नहीं करेंगे तो वह उसकी फोटो वायरल कर देगा। मजबूर होकर बबली के परिजनों ने आकाश संग उसकी कोर्ट मैरिज कर दी। जिसके बाद उसकी एक बेटी हुई।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि अब सास शिवकुमारी, ननद नेहा, देवर विकास निवासी ग्राम बिरारी आकाश से उसे मार देने को उकसाते हैं। इसके बाद उसका पति आकाश आए दिन उसे साथ लात घूंसों से व लाठी डंडों से पीटने लगा। अब वह उसे घर से निकाल दिया और ससुराल में रहने के लिए एक लाख रुपये व बाइक लाने की बात कही। दहेज न मिलने और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद ससुरालीजनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed