फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   corona positive in terai village

तेरई गांव में कोरोना पाजीटिव

Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona positive in terai village
कैप्सन - 2 - ग्राम तेरई में नमूने लेती स्वास्थय विभाग की टीम - फोटो : TALDEHATE
तालबेहट। बाहर से आए एक बीमार युवक के कोरोना पॉजिटिव निकलने से क्षेत्र के तेरई गांव सहित आसपास के गॉवों में हलचल मच गई। जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में गई। टीम ने बीमार के परिजनों एवं निटकतम लोगों के नमूने लिए। गांव में बैरीकेट लगा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मरीज का उपचार करने वाले चिकित्सक को होम क्वारंटीन कर दिया है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले का रहने वाला पीड़ित युवक बाहर काम करता है। वह कुछ दिन पहले अपनी सुसराल ग्राम तेरई में आया था। उस समय वह बीमार था। इसके बाद हालत अधिक खराब होने पर पहले उसने गांव में एक चिकित्सक से अपना उपचार कराया। इसके बाद तालबेहट में कुछ प्राइवेट चिकित्सकों से दवा ली। परंतु, जब उसे आराम नहीं मिला तो चार दिन पहले उसे उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया। मरीज की हालत देखते हुए चिकित्सक ने तत्काल मेडीकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। वहां उसका नमूना कोरोना पॉजिटिव आने की खबर से बृहस्पतिवार को ग्राम तेरई फाटक क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी के बाद प्रशासन ने गांव को बैरीकैट कर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम तत्काल तेरई गांव पहुंची। वहां टीम ने पीड़ित के परिजनों सहित आसपास के लोगों को मिलाकर 21 लोगों के नमूने लिए। टीम ने गांव के लोगों से अपने- अपने घरों में रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सप्ताह पहले भी एक कोराना पाजिटिव आया था अपनी ससुराल
तालबेहट। लगभग दो सप्ताह पहले थाना पूराकलां अंतर्गत ग्राम विरधा निवासी एक युवक ग्राम सभा मऊ के मजरा रमेशपुरा में इंदौर से अपनी सुसराल आया था। कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर उसकी सुसराल के अलावा पैतृक गांव और एक अन्य गांव में बारात में जाने के कारण खलबली मच गई थी। दूसरे कोरोना पॉजिटिव ने भी अपनी सुसराल में आकर वहां के लोगों के लिए नई मुसीबतें पैैैदा कर दी हैं।

उक्त मरीज का कोई रिकार्ड मेरे यहां नहीं हैं। उसका नमूना झांसी में लिया गया। उक्त व्यक्ति टीकमगढ़ मध्य प्रदेश का रहने वाला है। मेरे जिले में आया था, इस कारण जो भी व्यक्ति उसके संपर्क में आए है, उनके नमूने लिए जा रहे हैं।
- डा. प्रताप सिंह, सीएमओ ललितपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed