फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   Clerk suspended after being caught accepting a bribe.

Lalitpur News: रिश्वत लेते पकड़ा गया लिपिक निलंबित

Mon, 28 Sep 2026 01:38 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Clerk suspended after being caught accepting a bribe.
ललितपुर। रिश्वत लेते हुए पकड़े गए बीएसए कार्यालय में कार्यरत कनिष्ठ सहायक को संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मंडल झांसी ने निलंबित कर दिया है। रिश्वत के साथ पकड़े जाने और भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज होने के साथ जेल जाने के बाद कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

तालबेहट निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक मदनमोहन नामदेव ने एंटी करप्शन टीम से कनिष्ठ सहायक पर इंक्रीमेंट की फाइल को आगे बढ़ाने के लिए पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। जिसके बाद एंटी करप्शन झांसी की ट्रैप टीम ने 10 सितंबर को बेसिक कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक को सेवानिवृत्त शिक्षक से रिश्वत लेने के आरोप में पकड़ लिया था। हालांकि टीम को रिश्वत के रुपये नहीं मिले थे। जबकि कनिष्ठ सहायक के हाथ धुलवाने पर पानी का रंग लाल हो गया था। एंटी करप्शन टीम के ट्रैप टीम प्रभारी श्याम सिंह की तहरीर पर कोतवाली सदर में कनिष्ठ सहायक राजेश कुमार कुशवाहा के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट दर्ज कर उसे भ्रष्टाचार न्यायालय में पेश किया गया था। यहां से चौदह दिन की रिमांड पर उसको जेल भेज दिया था। इधर रुपये बरामद करने के लिए तीन दिन बाद 15 सितंबर को एंटी करप्शन की टीम बीएसए कार्यालय पहुंची थी। यहां कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक की अलमारी में फाइलों के बीच दबाकर रखे रिश्वत के पांच हजार रुपये बरामद किए थे। इधर इस मामले में अब विभाग ने भी कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अपनी प्रक्रिया शुरू कर दी थी। विभाग ने कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर की कॉपी और एक पत्र को संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी मंडल झांसी को प्रेषित किया था। जिसके बाद जेडी झांसी राजेश कुमार वर्मा ने कनिष्ठ लिपिक को निलंबित कर दिया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रत्नेश कुमार ने बताया कि रिश्वत के आरोप में पकड़े गए कनिष्ठ लिपिक को जेडी झांसी के द्वारा निलंबित कर दिया गया है। आगे की विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed