{"_id":"ce427c4aa01dc07b513575517a44fad3","slug":"cc-road-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"न सीसी और न बन सकीं नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न सीसी और न बन सकीं नालियां
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 05 Oct 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। गांधीनगर वार्ड नंबर दो के अंतर्गत देवी मंदिर के पीछे पानी निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति बन गई है। इससे मुहल्लेवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़क निर्माण के साथ पानी निकासी के लिए नालियां बनाने की मांग की है।
गांधी नगर स्थित देवी मंदिर के पीछे करीब तीन दर्जन से अधिक लोग भवन बनाकर निवास कर रहे हैं। इन मकानों के पास गंदे पानी की निकासी नहीं होने के कारण जलभराव की स्थिति है। रोड नहीं होने के कारण मुहल्लेवासियों का निकलना मुश्किल है। बारिश के दौरान तो और भी परेशानी होती है। लोग तीन-चार फुट तक भरे पानी से गुजरकर जाने को मजबूर हैं। मुहल्लेवासियों ने सीसी रोड के साथ नाली निर्माण की मांग की है, जिससे समस्या का समाधान हो सके।