{"_id":"6a91d208b5b9f1d3140804bb","slug":"a-power-crisis-prevailed-in-both-urban-and-rural-areas-due-to-the-rain-lalitpur-news-c-131-sjhs1010-162131-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बारिश के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छाया रहा विद्युत संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बारिश के चलते नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में छाया रहा विद्युत संकट
विज्ञापन
तालबेहट। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। बारिश के चलते बिजली और जल संकट का लोगों को सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में तो 15-15 घंटे तक बिजली नहीं आ रही है। इससे उपभोक्ताओं में गहरी नाराजगी है।
इस समय इंद्र देवता क्षेत्र में मेहरबान हैं। जिसके चलते पूरे क्षेत्र में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश और तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में कई जगह बिजली के तार टूट गए और कई जगह लाइनों में फाॅल्ट आने से लोगों को बिजली के गंभीर संकट का सामना भी करना पड़ा। बिजली न आने से लोगों को पानी के भी संकट का सामना करना पड़ा।
कड़ेसराकलां और आसपास के गांवों की बिजली बीस घंटे से ठप है। लगभग दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली का संकट है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, विभागीय अधिकारियों के पर्सनल और सीयूजी फोन बंद आ रहे हैं। - सौरभ जैन, कड़ेसराकलां
विज्ञापन
- सौरभ जैन, कड़ेसराकलां
ग्राम बिजरौठा में बुधवार को रात 11 बजे से बिजली आपूर्ति ठप है। जो बृहस्पतिवार को सायंकाल सात बजे आई। इसके अलावा शुक्रवार को भी सुबह से बिजली नहीं आई। म्याव मार्ग पर लगी डीपी पिछले छह दिन से खराब पड़ी है। जानकारी के बाद विभागीय अधिकारी मौन हैं। - राजू चौबे, बौलारी
नगर में भी सुबह से आने जाने का क्रम रहा जारी
शुक्रवार को रात में ही लाइन में फिर फाॅल्ट आने से दो नंबर फीडर की आपूर्ति ठप हो गई थी। इसके बाद सुबह से ही नगर के दोनों फीडरों में बिजली के आने जाने का क्रम जारी रहा।
00000
बारिश से पहले हुए काम की खुली कलई
उपभोक्ताओं का आरोप है कि बारिश से पूर्व विभाग ने कुछ दिन पूर्व ही बारिश में बिजली की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए पेड़ों के डालों, झाडियों की कटाई एवं फाॅल्ट एवं लाइन दुरुस्त कराने का काम कराने की बात कहते हुए कई घंटे आपूर्ति ठप रही थी। फिर इतने अधिक फाॅल्ट लाइनों में कैसे आ रहे हैं। यह समझ से परे है। विभागीय उच्चाधिकारियों को इसकी जांच करानी चाहिए। जिससे पूर्व में हुए काम की हकीकत सामने आ सकें।
बारिश से लाइन में फाॅल्ट आने पर आपूर्ति बाधित हुई थी। इसे सही करवाकर आपूर्ति सुचारू कराई जा रही है।
पवन कुमार, अधिशासी अभियंता, प्रथम विद्युत विभाग