{"_id":"6a91d0e2228880caf10830cd","slug":"shortcomings-in-emergency-services-will-be-addressed-and-facilities-will-be-enhanced-lalitpur-news-c-131-1-ltp1029-162129-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: इमरजेंसी की कमियां होंगी दूर, सुविधाओं में होगा इजाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: इमरजेंसी की कमियां होंगी दूर, सुविधाओं में होगा इजाफा
Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, ललितपुर
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललितपुर। मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर/इमरजेंसी में व्याप्त कमियां जल्द दूर होने की उम्मीद है। यहां उपलब्ध संसाधनों, उपकरणों, भवन और कक्षों की स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य स्तरीय टीम ने निरीक्षण किया। टीम बिंदुवार रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इसके आधार पर इमरजेंसी में सुविधाओं और संसाधनों में वृद्धि की जाएगी।
शासन की ओर से मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर/इमरजेंसी को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की कवायद की जा रही है। इसके लिए चिह्नित ट्रामा सेंटर और इमरजेंसी का निरीक्षण कर मौजूदा व्यवस्थाओं का आकलन कराया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य स्तरीय टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची।
टीम ने इमरजेंसी में उपलब्ध स्थान, कक्षों की संख्या, भवन की स्थिति, मशीनों और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता व स्थिति की जानकारी ली। इसके साथ ही जिन संसाधनों और सुविधाओं की कमी है, उनका भी ब्योरा जुटाया गया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, निरीक्षण के बाद टीम बिंदुवार रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। शासन स्तर से रिपोर्ट का आकलन करने के बाद इमरजेंसी में आवश्यक सुविधाओं और संसाधनों की व्यवस्था की जाएगी। इससे मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिलने के साथ ही उन्हें दूसरे संस्थानों के लिए रेफर करने की स्थिति कम करने में मदद मिलेगी।
कॉलेज प्रशासन का कहना है कि शासन का उद्देश्य जनपद में ही मरीजों को बेहतर और समुचित उपचार उपलब्ध कराना है। इस दौरान मीडिया प्रभारी डॉ. विशाल जैन, क्वालिटी मैनेजर नंदलाल यादव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- --
राज्य स्तरीय टीम ने इमरजेंसी में सुविधाओं, संसाधनों और भवन की स्थिति का आकलन किया है। रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद चिह्नित कमियों को दूर कराया जाएगा।
मयंक कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य, मेडिकल कॉलेज