{"_id":"63bdb3267187fe38c60a1680","slug":"board-exam-question-papers-will-be-kept-in-a-separate-double-locker-room-not-in-the-principal-s-room-lalitpur-news-jhs2367400101","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: प्रधानाचार्य कक्ष में नहीं अलग से बनाए गए डबल लॉकर कक्ष में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: प्रधानाचार्य कक्ष में नहीं अलग से बनाए गए डबल लॉकर कक्ष में रखे जाएंगे बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्र
विज्ञापन
ललितपुर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट की परीक्षा तिथि घोषित होने के बाद माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है। परीक्षा के प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर अलग कक्ष में डबल लॉक में रखा जाएगा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की वर्ष 2023 की परीक्षाओं की तिथि सोमवार को जारी हो गई। हाईस्कूल की परीक्षा में 21,302 और इंटरमीडिएट के 16,891 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। परीक्षा के लिए 54 केंद्र बनाए हैं। इसके साथ परीक्षा कराने के लिए में केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षकों सहित अन्य डाटा अपलोड भी किया गया है। परीक्षाओं को नकलविहीन कराने के लिए व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार की जा रही है। बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वॉयस रिकॉर्डर के माध्यम से नकल रोकने का प्रयास किया जाएगा। इस वर्ष प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा में रखा जाएगा। पहले प्रश्नपत्र प्रधानाचार्य के कक्ष में रखे जाते थे। लेकिन डीएम ने इस बार बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र पर एक अलग कक्ष में डबल लॉक में रखने के निर्देश दिए हैं। प्रश्नपत्र वाले कक्ष 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगे। कक्ष के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रखी जाएगी। बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी न हो सके। इसके लिए व्यापक रणनीति तैयार की गई है।
इस मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक/ बेसिक शिक्षा अधिकारी रामप्रवेश ने बताया कि बोर्ड परीक्षा 2023 में इस बार प्रश्न पत्र प्रधानाचार्य कक्ष में नहीं रखे जाएंगे। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता को देखते हुए डीएम के आदेश पर परीक्षा केंद्र पर अलग से कक्ष बनेगा। यहां डबल लॉक में प्रश्नपत्र कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखे जाएंगे। जिसकी चौबीस घंटे निगरानी की जाएगी।
परीक्षा में शमिल होने वाले छात्र/छात्राओं की संख्या
कक्षा - संस्थागत - व्यक्तिगत - योग
हाईस्कूल - 21068 - 234 - 21302
इंटरमीडिएट - 16379 - 512 - 16891