{"_id":"673e320b2c1eb2fc7a07a7b6","slug":"birdha-champion-anjali-shined-in-individual-competition-lalitpur-news-c-131-1-sjhs1012-124427-2024-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: बिरधा चैंपियन, अंजली व्यक्तिगत स्पर्धा में चमकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: बिरधा चैंपियन, अंजली व्यक्तिगत स्पर्धा में चमकीं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्टेडियम में चल रही परिषदीय विद्यालयों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन अलग-अलग दौड़ में राज, राधिका, दीपक, राशि प्रथम रहे। गोला फेंक में अमन, राधिका और डिसकस थ्रो में विक्रम व पायल विजेता रहीं। दो दिवसीय प्रतियोगिता में ब्लॉक बिरधा ओवर ऑल चैंपियन बना, जबकि अंजली व्यक्तिगत चैंपियन घोषित की गईं। विजेता खिलाड़ी और टीमों को पुरस्कार दिया गया।
प्रतियोगिता के आखिरी दिन जूनियर वर्ग की बालक-बालिकाओं ने सबसे पहले पिरामिड बनाया और सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके साथ सभी टीमों के खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। मुख्य अतिथि श्रम एवं सेवायोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन रहे।
राज्यमंत्री और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद जूनियर वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं शुरू की गईं।
विज्ञापन
200 मीटर की बालक-बालिका दौड़ में राज व राधिका, 400 मीटर दौड़ में दीपक व राशि, 600 मीटर दौड़ में राज व भाग्यश्री प्रथम स्थान पाकर विजयी रहे। वालीबाल बालक-बालिका वर्ग में ब्लॉक मड़ावरा विजयी रहा, जबकि बिरधा उपविजेता रहा। गोला फेंक के बालक-बालिका वर्ग में अमन व राधिका और डिस्कस थ्रो के बालक-बालिका वर्ग में विक्रम व पायल विजेता रहीं।
दो दिन की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में ब्लॉक बिरधा चैंपियन रहा, जबकि उप चैंपियन ब्लॉक बार रहा। ब्लॉक बिरधा की खिलाड़ी अंजली को व्यक्तिगत चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों व टीमों को सम्मानित किया। इस दौरान सभी खंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।