फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lalitpur News ›   bike raider died, tractor crashed

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, पत्नी घायल

Wed, 28 Apr 2021 02:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Apr 2021 02:13 AM IST
विज्ञापन
bike raider died, tractor crashed
ललितपुर। थाना सोजना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरकौरा एवं जुनैया के बीच सोमवार की शाम को एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। पति की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल है, जिनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

थाना नाराहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनयाना निवासी रामसेवक (28)पुत्र बूटे बुनकर सोमवार को अपनी पत्नी रामजू के साथ थाना सोजना के ग्राम सरकौरा स्थित अपनी ससुराल में तेरहवीं में शामिल होने गए थे। शाम को करीब साढ़े छह बजे जब वह दोनों मोटरसाइकिल से लौट रहे थे, तभी ग्राम सरकौरा व जुनैया गांव के बीच एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। यह देख ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए महरौनी स्थित सीएचसी में ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत रामसेवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि उसकी पत्नी का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल से मेमो मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई सुरेंद्र ने बताया कि मृतक की दो बेटियां व एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed